{"_id":"5f077fb48ebc3e63bc3cbc5e","slug":"3-days-special-compaign-from-today-team-will-knock-at-home-from-16-city-news-mrt4904759152","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से तीन दिनी विशेष अभियान,16 से घर पर टीम देंगी दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से तीन दिनी विशेष अभियान,16 से घर पर टीम देंगी दस्तक
विज्ञापन
मेरठ। बरसात के मौसम में संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया गया है। इसके लिए शुक्रवार से 12 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें जिले में घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। वहीं, 16 जुलाई से टीमें घर-घर जाकर दस्तक देंगी। इस अभियान की तैयारियों की समीक्षा बृहस्पतिवार को विकास भवन में नोडल अधिकारी पी गुरुप्रसाद ने की।
नोडल अधिकारी पी गुरु प्रसाद ने कहा कि अभियान का असर जमीनी स्तर पर दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। वहीं, डीएम अनिल ढींगरा ने कहा कि माइक्रो प्लान के अनुसार संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी टीम वर्क के रूप में कार्य करें। नगर निकायों में सफाई, फॉगिंग एवं एंटी लार्वा का छिड़काव आदि कराया जाए। वहीं, इसकी फोटो जिला प्रशासन को व्हाट्स एप करें। इस अभियान को सफल बनाने के लिए 1400 टीमें बनाई हैं। जिनमें स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त अन्य 12 विभाग नगर निगम, नगर निकाय, पंचायती राज, आईसीडीएस एवं विकास विभाग आदि हैं।
बनेगा फेमिली प्लानिंग कॉर्नर
वरिष्ठ विशेषज्ञ फैमिली प्लानिंग जितेंद्र सिंह ने बताया कि 11 जुलाई से जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत पीएचसी, सीएचसी, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल आदि में फैमिली प्लॉनिंग कार्नर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
गांव में विशेष सतर्कता के निर्देश
10 से 12 जुलाई तक चलने वाले विशेष अभियान में ग्राम प्रधान द्वारा विलेज हेल्थ कमेटी की बैठक की जाएगी। हर ग्राम में सफाई के अतिरिक्त फॉगिंग और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव होगा। इसके साथ ही नालियों की सफाई की जाएगी। वहीं, खराब हैंडपंपों और प्लेटफार्मों की मरम्मत की जाएगी। इसके लिए ब्लॉक में बीडीओ के अतिरिक्त जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी लगाए हैं। हर न्याय पंचायत पर एक सेक्टर अधिकारी तैनात किया है। यहां कोई भी सफाईकर्मी अनुपस्थित नहीं रहेगा। इनके अतिरिक्त ग्राम पंचायत द्वारा अतिरिक्त मजदूर भी सफाई अभियान हेतु लगाए जाएंगे। यहां सीडीओ ईशा दुहन, नगर आयुक्त अरविंद चौरसिया, एडीएम प्रशासन रामचंद्र, नगर मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. राजकुमार आदि मौजूद रहे।