{"_id":"60b549a08ebc3e20271700bc","slug":"279-childern-lost-thier-parents-in-corona-meerut-news-mrt540735194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: मेरठ मंडल में अनाथ हुए 279 बच्चे, कमिश्नर ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: मेरठ मंडल में अनाथ हुए 279 बच्चे, कमिश्नर ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Wed, 02 Jun 2021 09:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 09:35 AM IST
सार
यूपी के मेरठ मंडल पर कोरोना का कहर टूटा है। यहां कोरोना के चलते 279 बच्चे अनाथ हो गए हैं। पढ़िए पूरा अपडेट।
विज्ञापन
अनाथ हुए बच्चे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने मंडल के डीएम, सीडीओ एवं सीएमओ के साथ जूम एप के माध्यम से बैठक की। कोरोना संक्रमण और ब्लैक फंगस की रोकथाम के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। कोविड-19 महामारी से अनाथ हुए अभी तक 279 बच्चे मंडल में चिन्हित किए गए हैं। सर्वाधिक 81 बच्चे गाजियाबाद, मेरठ में 62 बच्चे चिन्हित किए गए हैं। इन बच्चों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराते हुए पालन पोषण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
आयुक्त ने कहा कि ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या में थोड़ी कमी आई है, लेकिन अभी भी 200 के करीब मरीज उपचाराधीन है। सर्वाधिक 116 मरीज जनपद मेरठ से संबंधित है। ब्लैक फंगस के मरीजों को बेहतर उपचार दिए जाने के लिए अस्पतालों के डॉक्टर के साथ संवाद किया जाए। संबंधित चिकित्सकों के साथ एक सेमिनार आयोजित करा लिया जाए। अपर निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ, मेरठ मंडल इसका अनुश्रवण करेंगे। पिछले पांच दिनों में मेरठ मंडल में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट घटकर 1.35 प्रतिशत रह गया है।
विज्ञापन
उधर, बागपत और हापुड़ में कोरोना कर्फ्यू में छूट प्रदान की गई है। इन जनपदों में अब और अधिक सावधान रहने की जरूरत है। कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराया जाए। कोरोना रोकने के लिए मास्क पहनना जरूरी है।
विज्ञापन