फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   27 thousand students of bank exams will be promoted without exams

बैक परीक्षा के 27 हजार छात्र-छात्राएं होंगे प्रोन्नत

Tue, 08 Dec 2020 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
27 thousand students of bank exams will be promoted without exams
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में बैक वाले छात्र-छात्राओं को विवि प्रशासन ने राहत दे दी है। ये छात्र-छात्राएं प्रोन्नत नहीं किए जा सके थे। सोमवार को बैठक में ऐसे सभी सम सेमेस्टर और बीएड बैक वाले छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत करने के लिए हरी झंडी दी गई, जिन्होंने बैक परीक्षा फार्म भरे थे। दो दिन के भीतर होने वाली परीक्षा समिति की बैठक में इस निर्णय पर मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन

सम सेमेस्टर में 18 हजार के करीब छात्र-छात्राओं ने बैक परीक्षा के फार्म भरे थे। कोविड-19 के कारण विवि प्रशासन ने सिर्फ फाइनल ईयर के छात्र-छात्राओं की परीक्षा कराई थी। ऐसे में बाकी सभी वर्ष-सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में पिछले अंकों के औसत अंक देकर पास कर दिया गया। जो प्रथम वर्ष में थे, उनको अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया गया, लेकिन नंबर उनको द्वितीय वर्ष के नंबरों के औसत पर मिलेंगे। बैक पेपर परीक्षा फार्म भरने वाले छात्र-छात्राओं को विवि ने प्रोन्नत नहीं किया था। पिछली बार बैक होने के कारण इस नियम को लागू करने में दिक्कत आ रही थी। इसमें सम सेमेस्टर के तमाम कोर्सों में 18 हजार छात्र-छात्राएं और बीएड के नौ हजार छात्रों समेत 27 हजार छात्र शामिल हैं। ये छात्र-छात्राएं लगातार जल्द परीक्षाएं कराने की मांग कर रहे थे। ऐसे में विवि प्रशासन के सामने मुश्किल खड़ी हो रही थी कि अगले सेमेस्टर की परीक्षाएं कराएं या फिर इन परीक्षाओं को पूरा कराएं। इसको लेकर एक सप्ताह से मंथन चल रहा था। सोमवार को बैठक के बाद छात्रों के हितों को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि इन छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत कर दिया जाए। प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला ने बताया कि प्रोन्नति के नियमों पर अगले दो-तीन दिन के भीतर होने वाली परीक्षा समिति की बैठक में मुहर लगा दी जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा समिति में लगेगी मूल्यांकन के नियमों पर मुहर
कैंपस-कॉलेजों में हर साल मूल्यांकन को चुनौती दिए जाने के नए नियमों पर परीक्षा समिति की बैठक में मुहर लगेगी। राजभवन ने इस मामले में सभी विश्वविद्यालयों को एक समान नियम और फीस लागू करने के लिए कहा था। विवि प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed