फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   2372 Corona warriors vaccinated

2372 कोरोना योद्धाओं को लगा टीका

Fri, 05 Feb 2021 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
2372 Corona warriors vaccinated
2372 कोरोना योद्धाओं को लगा टीका
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना वैक्सीन 2372 और कोरोना योद्धाओं को लग गई है। अब तक 13248 लोगों का पहला टीकाकरण पूरा हो चुका है। टीका लगने के बाद दो लोगों को दिक्कत हुई। माछरा में एक आशा की तबीयत बिगड़ने पर भर्ती कराना पड़ा। भावनपुर में एक व्यक्ति को मामूली परेशानी हुई।
बृहस्पतिवार को पहले फेज का पांचवां चरण था, 3780 कोरोना योद्धाओं को टीकाकरण के लिए बुलाया गया था। इनमें 1408 नहीं पहुंचे। इस कारण इस बार सबसे कम 62.8 प्रतिशत रहा। 17 स्थानों पर 32 सत्र में हुए टीकाकरण में 2372 लोग पहुंचे। रोहटा सीएचसी 86.4 प्रतिशत के साथ टीकाकरण में सबसे आगे रहा। जानीखुर्द स्वास्थ्य केंद्र में सबसे कम 41.6 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। इन लाभार्थियों को 28 दिन बाद दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

पहले फेज में कुल 19339 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होना है, अब तक 18671 को बुलाया गया, जिनमें से 5423 नहीं पहुंचे। इन लोगों को 15 फरवरी को मॉपअप राउंड में बुलवाया जाएगा। इस बार 128 डोज नष्ट करनीं पड़ीं। पांचों चरणों में अब तक 561 डोज नष्ट करने पड़े। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि 10 प्रतिशत वैक्सीन नष्ट करनी पड़ सकती हैं, ऐसा माना जाता है। इसके चलते अतिरिक्त वैक्सीन मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक टीकाकरण
दिन लक्ष्य टीकाकरण प्रतिशत
16 जनवरी 694 562 81
22 जनवरी 3260 2366 72.6
28 जनवरी 6037 4239 70.22
29 जनवरी 4900 3709 75.7
04 फरवरी 3780 2372 62.8
कोरोना टीकाकरण में मेरठ-सहारनपुर मंडल फिसड्डी
मेरठ। मेरठ और सहारनपुर मंडल कोराना टीकाकरण में इस बार फिसड्डी रहा। पांचवें चरण में इन दोनों मंडल का कोई भी जिला टॉप 20 में शामिल नहीं हो सका। मेरठ 65वें स्थान पर है। बेहतर प्रदर्शन करने वालों में सहारनपुर 82.67 प्रतिशत के साथ 29वें, शामली 35वें, गाजियाबाद 54वें, बिजनौर 55वें, और हापुड़ 56वें स्थान पर रहा। बागपत 57वें, मुजफ्फरनगर 66वें, बुलंदशहर 71वें और 48.52 प्रतिशत टीकारण के साथ गौतमबुद्धनगर 75वें नंबर पर रहा। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने कहा कि टीकाकरण में प्रतिशत को और बेहतर किया गया है। लाभार्थियों को जागरूक किया जा रहा है। जिले टीकाकरण में ऊपर हैं, उनमें लाभार्थियों की संख्या कम रही है। ब्यूरो
आज 31 जगह लगेगा कोरोना का टीका
मेरठ। कोरोना के पहले फेज के छठे चरण और दूसरे फेज के पहले चरण का टीकाकरण शुक्रवार (आज) को होगा। 30 जगहों पर टीके लगाए जाएंगे। इस दौरान 13 सत्रों पर 1625 फ्रंटलाइन वर्कर्स और 18 सत्रों पर 1468 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होगा। शुक्रवार को फ्रंटलाइन वर्कर्स के टीकाकरण की शुरुआत होगी। फ्रंट लाइन वर्कर्स में पुलिस, नगर निगम अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी जो कोरोना काल में ड्यूटी पर थे, उनको शामिल किया जाएगा। पहले पांच फरवरी को स्वास्थ्य कर्मियों के लिए मॉप-अप राउंड होना था, लेकिन अब मॉप-अप राउंड 15 फरवरी को होगा। उसी दिन 16 जनवरी को जिनको टीका लगा था, उन्हें दूसरी डोज दी जाएगी। फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण चार राउंड में होगा। ब्यूरो
कुछ पोर्टल की गड़बड़ और कुछ ने बनाया बहाना
टीकाकरण का प्रतिशत घटने पर स्वास्थ्य विभाग ने की पड़ताल
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसके बाद भी काफी लाभार्थी टीकाकरण कराने से बच रहे हैं। बृहस्पतिवार को अब तक के पांचों चरणों का प्रतिशत के हिसाब से सबसे कम टीकाकरण हुआ। स्वास्थ्य विभाग की पड़ताल में कुछ पोर्टल की गड़बड़ी निकली और कुछ ने टीका न लगवाने के लिए बहाना बनाया।
कुल 709 लोग ऐसे रहे जिन्होंने बताया कि वे जिले से बाहर हैं या टीका लगवाने से मना कर दिया। 105 लोगों ने खुद को बीमार बताया। 266 लोगों के मोबाइल नंबर गलत निकले। वहीं 178 लोगों के पोर्टल पर दोबारा नाम और नंबर चढ़ा दिए गए थे। इन लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इस कारण वह टीकाकरण कराने नहीं आए। कुछ महिलाओं की मजबूरियां भी रहीं। 29 गर्भवती हैं। 26 अपने बच्चों को दूध पिला रही हैं। इस कारण इनका टीकाकरण नहीं हो सकता था। कुछ लोगों का कारण कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सीएमओ डॉॅ. अखिलेश मोहन ने बताया कि टीकाकरण प्रतिशत बढ़ाने की पूरी कोशिश की जा रही है। अगले चरण में और बढ़ाया जाएगा।

आठ नए मरीज मिले, 40 की छुट्टी
मेरठ। बृहस्पतिवार को कोरोना के आठ नए मरीज मिले और 40 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली। अब मरीजों की कुल संख्या 21294 और 20448 लोगों की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है। 50 लोग होम आइसोलेशन में हैं और 405 की मौत हो चुकी है। नए मरीजों में हेल्थ केयर वर्कर, कारोबारी और नौकरीपेशा हैं। ये मरीज रामनगर, गोविंदपुरी, यशोदा कुंज, मोदीपुरम और अंसल टाउन के रहने वाले हैं। पोर्टल पर सक्रिय मरीजों का आंकड़ा सही न दिखाए जाने के कारण उसको अपडेट किया जा रहा है। फिलहाल मेरठ में सक्रिय केसों की संख्या 100 के आसपास बताई जा रही है। 16 अस्पताल में भर्ती हैं, बाकी का पता लगाया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि जल्द ही सक्रिय केसों का आंकड़ा जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed