फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   221 couples tied the knot in a mass wedding.

Meerut News: सामूहिक रूप से विवाह के बंधन में बंधे 221 जोड़े

Tue, 22 Sep 2026 07:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
221 couples tied the knot in a mass wedding.
सीएम सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जोडों के साथ राज्यमंत्री दिनेश खटीक व अन्य। (मवाना)
- मवाना में हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित समारोह में 221 नवविवाहित जोड़ों का पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया गया। 101 हिंदू जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाज विवाह और 120 मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़वाया गया।
समारोह में राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। 221 नवविवाहित जोड़ों का रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया गया। राज्य मंत्री ने सभी जोड़ों को उनके उज्ज्वल एवं खुशहाल भविष्य की शुभकामनाएं दी। राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने विदा होकर ससुराल जा रही बेटियों को महत्वपूर्ण सीख देते हुए कहा कि वह अपने सास-ससुर को अपने माता-पिता के समान समझें और ससुराल को ही अपना घर मानकर उसकी मान-मर्यादा तथा सम्मान को बढ़ाएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने सहायता राशि को 35 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी है, जिसमें 64 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में जाते हैं और 21 हजार रुपये वैवाहिक उपहार सामग्री और 15000 रुपये विवाह कार्यक्रम व्यवस्था के हैं। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. योगेश प्रधान व ब्लॉक प्रमुख हस्तिनापुर नितिन पोसवाल ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed