{"_id":"69fb59680aff5f6cc401260e","slug":"22-month-old-boy-crushed-by-overloaded-vehicle-fighting-for-his-life-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1180486-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 22 माह बच्चे को ओवरलोड वाहन ने कुचला, जिंदगी के लिए कर रहा संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 22 माह बच्चे को ओवरलोड वाहन ने कुचला, जिंदगी के लिए कर रहा संघर्ष
विज्ञापन
मासूम के ऊपर से उतर गए वाहन के दो टायर, फुटेज में दिख रही दर्दनाक घटना
गोपाल विहार में मामा के घर सामने हुआ हादसा, चालक की तलाश में जुटी पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के गोपाल विहार में ओवरलोड वाहन (छोटा हाथी) नाना के घर आए 22 माह के मासूम समर्थ को कुचल दिया। हादसे में वाहन के दो टायर मासूम बच्चे के उपर से गुजर गए। यह दर्दनाक हादसा सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है। मासूम वैशाली के मैक्स अस्पताल के वेेंटीलेटर जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। वाहन नंबर के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर चालक को तलाश रही है।
गोपाल विहार का निवासी अभिषेक सिंह ने बताया कि उनकी बहन प्रतिमा गंगानगर से बच्चों को लेकर उनके घर आईं हुईं थीं। सोमवार सुबह 11:50 मिनट पर अभिषेक ने बताया कि भांजे समर्थ को लेकर उनके पिता देवेंद्र सिंह स्कूटी से बाजार गए थे। बाजार से आने के बाद वह स्कूटी खड़ी कर रहे थे। समर्थ सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान ओवरलोड वाहन आया और उसने पहले समर्थ को टक्कर मारी। इससे मासूम सड़क पर गिर और चालक ने वाहन चढ़ाकर बच्चे को कुचल दिया। इसके बाद आरोपी मौके पर रुकने के बजाय वाहन लेकर भाग गया। परिजनों बच्चे को लेकर सुभारती अस्पताल पहुंचे। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद से गाजियाबाद के मैक्स अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। अभिषेक ने बताया कि बच्चे की पसलियां टूट गईं हैं। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
दोनों टायर चढ़ते समय निकली मासूम की चीख
यह हादसा अभिषेक के घर के पास लगे एक सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है। ओवरलोड वाहन किसी ई-कॉमर्स कंपनी का डिलिवरी वाहन प्रतीत हो रहा है। फुटेज में चालक की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। उसने सड़क पर खड़े हुए बालक को नहीं देखा और उसमें टक्कर मार दी। इसके बाद अगला टायर चढ़ने के बाद भी वाहन नहीं रोका। जबकि सड़क पर गिरते और टायर चढ़ते समय बालक रोते हुए चीख निकली। इसके बाद उसने पिछला टायर भी मासूम पर चढ़ा दिया। तब भी बालक की रोते हुए चीख निकली। यह चीख फुटेज में भी सुनाई दे रही है लेकिन चालक ने इसे अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
इस मामले में बीएनएस की धारा 281, 125 बी के तहत अज्ञात चालक के खिलाफ टीपीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी