{"_id":"5ca27c02bdec221441198bec","slug":"21554152450-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन मंडी में खुले तीन गेहूं तौल केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन मंडी में खुले तीन गेहूं तौल केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गेहूं क्रय केंद्र खुले, नहीं मिला बारदाना
मवाना। हस्तिनापुर रोड स्थित नवीन मंडी में सोमवार को गेहूं तौल केंद्र खोले गए। हालांकि अभी कटाई शुरू नहीं होने के कारण कोई किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचा। अधिकारियों ने केंद्र खुलने पर निरीक्षण किया।
मवाना तहसील के अंतर्गत सोमवार को 18 गेहूं तौल केंद्र का शुभारंभ किया गया। मवाना स्थित नवीन मंडी, हस्तिनापुर, बहसूमा व रामराज में 14 व परीक्षितगढ़ में चार तौल केंद्र खोले गए। मवाना स्थित आरएफसी के संचालक प्रमोद कुमार ने बताया कि इस बार किसानों को 1840 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान किया जाएगा। उन्हें सात हजार क्विंटल का लक्ष्य मिला है। वहीं एफसीआई के संचालक अजित कुमार ने बताया कि उन्हें 15 हजार क्विंटल का लक्ष्य व सीएमएस केंद्र के संचालक हरेंद्र कुमार को साढ़े 7 हजार क्विंटल का लक्ष्य मिला है। सीएमएस केंद्र पर पहले दिन जिला सहकारी अधिकारी कुलदीप सिंह पहुंचे और लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। अभी तक फिलहाल आरएफसी व एफसीआई पर ही बारदाना उपलब्ध है, जबकि सीएमएस को अभी बारदाना उपलब्ध नहीं हो सका है। जिला सहकारी अधिकारी कुलदीप सिंह का कहना है कि जल्द ही बारदाना उपलब्ध करा दिया जाएगा। साथ ही लक्ष्य की प्राप्ति भी की जाएग।