फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अतिक्रमण हटाने का विरोध व हंगामा, अफसरों ने उठाए डंडे

अतिक्रमण हटाने का विरोध व हंगामा, अफसरों ने उठाए डंडे

Sun, 24 Feb 2019 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने का विरोध व हंगामा, अफसरों ने उठाए डंडे
सोतीगंज में बीच सड़क पर फैले रहते हैं स्पेयर पार्ट्स
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली रोड पर शनिवार दोपहर अतिक्रमण हटवाने पुलिस अधिकारी उतरे तो सोतीगंज में कबाड़ी और दुकानदारों ने हंगामा कर दिया। जिस पर अधिकारियों ने डंडा उठाया तो पुलिस फोर्स देखकर हंगामा करने वाले खिसक लिए।

एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी और ट्रेनी आईपीएस कुलदीप गुनावत ने फोर्स के साथ बेगमपुल चौराहे पर अतिक्रमण हटाना शुरू किया था। चौराहे पर 50 मीटर के दायरे में सभी वाहन हटवा दिए गए। फोर्स ने दिल्ली रोड पर सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हटवाना शुरू कर दिया। सोतीगंज में सड़क पर फैले स्पेयर पार्ट्स और टायरों को भी पुलिस ने पुलिस लाइन भेजना शुरू किया तो कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया कि पुलिस आए दिन परेशान करती है। इस पर एसपी ट्रैफिक ने भड़कते हुए कहा कि जो भी विरोध करे उसे उठाकर पुलिस लाइन भेज दिया जाए। पुलिस फोर्स ने फोटो चालान के अलावा अवैध तरीके से सड़क पर खड़ी कारों के ई-चालान भी कर दिए। पुलिस ने भैसाली बस अड्डा के सामने भी अतिक्रमण हटवाया। वहीं, अभियान में 16 कारों को क्रेन से पुलिस लाइन भेजा गया। 96 वाहनों के चालान काटे गए। 11 वाहनों को सीज कर पुलिस लाइन भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed