{"_id":"5a6e124c4f1c1b4e588b5527","slug":"21517163084-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ जानलेवा बीमारियों के खात्मे को एकजुटता का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ जानलेवा बीमारियों के खात्मे को एकजुटता का आह्वान
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ जानलेवा बीमारियों के खात्मे को एकजुटता का आह्वान
देवबंद (सहारनपुर)। रेती चौक पर रविवार को पल्स पोलियो बूथ का उद्घाटन पालिका चेयरमैन के प्रतिनिधि मौ. जमाल अंसारी ने किया। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाना बेहद जरूरी है। सीएचसी के प्रभारी डॉ. इंद्राज सिंह और डॉ. इमरान खान ने बताया कि हमारा देश पोलियो मुक्त हो चुका है। वर्ष 2011 में आखिरी केस पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में प्रकाश में आया था। यूनिसेफ के ब्लाक कोर्डिनेटर शहजाद अली और सुंदरलाल ने बताया कि जिस प्रकार लोगों के सहयोग से पोलियो जैसी खतरनाक बीमारी का खात्मा हुआ है उसी प्रकार भयानक बीमारियां टीबी, काली खांसी, गला घोटू, टेटनेस, निमोनिया, पीलिया, खसरा, दिमागी बुखार को भी खत्म किया जा सकता है। इस मौके पर जर्रार बेग, मजाहिर हसन, सलीम बेग, रविंद्र कुमार, शकील अहमद, फरमान अंसारी, महबूब बेग, बीना दास, नजमा खान, जमील अहमद, नवेद, कलीम आदि रहे।