{"_id":"595ea8d24f1c1b66388b46ac","slug":"21499375826-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई है जो इस जाम से निजात दिला दे..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई है जो इस जाम से निजात दिला दे..
Updated Fri, 07 Jul 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
ट्रैफिक पुलिस के लिए जाम मुसीबत बनता जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस लगातार सड़क पर अवैध तरीके से खड़े वाहनों के चालान काटकर कार्रवाई कर रही है। इसके बाद भी वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा रहा है। गढ़ रोड पर सड़क की खुदाई के चलते दिनभर वाहनों की लाइन लगी रही। वहीं वेस्ट एंड रोड पर स्कूलों की छुट्टी के बाद बच्चे जाम में फंसे रहे।
वेस्ट एंड रोड पर स्कूलों की छुट्टी के समय ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर 12 बजे से स्कूल की छुट्टी के समय डेढ़ घंटे तक वन-वे व्यवस्था कर रखी है। बृहस्पतिवार दोपहर वन-वे व्यवस्था के दौरान कार और ऑटो आ घुसे। इससे वेस्ट एंड रोड पर जाम लग गया। यही हाल सोफिया स्कूल के बाहर का रहा। उधर, गढ़ रोड पर तक्षशिला कॉलोनी के पास सड़क की खुदाई के चलते ट्रैफिक पुलिस ने यातायात वन-वे कर दिया। इससे मेडिकल कॉलेज से लेकर राधा गोविंद कॉलेज तक भीषण जमा लगा रहा। सीओ ट्रैफिक मोनिका यादव और टीएसआई नदीम खान ने किसी तरह जाम खुलवाया। शाम के समय फिर से जाम लगा रहा।
हापुड़ अड्डा और बेगमपुल चौराहा
हापुड़ अड्डा चौराहा और बेगमपुल भी ट्रैफिक पुलिस के लिए मुसीबत बने हुए हैं। हापुड़ अड्डा चौराहे पर दोपहर को फिर से जाम लग गया। यही हाल बेगमपुल से लेकर जीरो माइल तक रहा।
विज्ञापन
बच्चों ने संभाली व्यवस्था
वेस्ट एंड रोड पर दोपहर के समय स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों ने ट्रैफिक व्यवस्था संभाली। स्कूली बच्चों ने बाइक सवार और ऑटो को रोककर यहां से न निकलने के लिए कहा।
ट्रैफिक की सुधारी जाएगी व्यवस्था
एसएसपी मंजिल सैनी ने बृहस्पतिवार को चार्ज संभालने के बाद पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता की। नवागत एसएसपी ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। जिन स्थानों पर जाम की समस्या वहां ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
खास बातें
-गढ़ रोड पर लगा भीषण जाम, पुलिस को यातायात करना पडा वन-वे
- वेस्ट एंड रोड पर भी स्कूलों की छुट्टी के दौरान लगा जाम