{"_id":"5c65d619bdec22077e436b0b","slug":"201550177817-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल नवंबर माह का करें पूर्ण भुगतान : विनोद भाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिल नवंबर माह का करें पूर्ण भुगतान : विनोद भाटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। मवाना चीनी मिल ने बृहस्पतिवार को किसानों के गन्ने का 23 करोड़ का भुगतान कर दिया। वहीं, समिति चेयरमैन व सचिव ने जल्द से जल्द नवंबर का भुगतान करने के चीनी मिल को निर्देश दिया।
मवाना शुगर मिल ने बृहस्पतिवार को गन्ना किसानों का 20 से 26 नवंबर तक का 23 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। नवंबर का पूर्ण भुगतान नहीं होने पर सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन विनोद भाटी, सचिव प्रदीप शर्मा व समस्त डायरेक्टर मिल के महाप्रबंधक प्रमोद बालियान से मिले। उन्होंने नवंबर का पूर्ण भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। चेयरमैन विनोद भाटी ने कहा कि किसान आर्थिक संकट से जूझ रहा है और शुगर मिल पांच-पांच दिन का भुगतान कर रही हैं। ऐसे में किसान किस तरह अपने बच्चों को पढ़ायेगा और कैसे अपने बच्चों की शादी कर सकेगा। महाप्रबंधक प्रमोद बालियान ने चेयरमैन को आश्वासन दिया कि मिल ने कैश क्रेडिट लिमिट के लिए विभिन्न बैंकों में 150 करोड़ के लिए आवेदन कर रखा है। लिमिट बनते ही किसानों का भुगतान कर दिया जाएगा। फिलहाल सरकार ने चीनी का कोटा निर्धारित कर रखा है, जिसे बेचकर 85 प्रतिशत भुगतान किसानों का कर दिया जाता है। बैठक में वीरेंद्र सिंह, संग्राम सिंह, जितेंद्र कामरेड, मनोज, इंद्रपाल, बिल्लू, श्रीपाल आदि मौजूद रहे।