{"_id":"5c65d616bdec22499d272691","slug":"201550177814-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिव से की फर्जी बांड की शिकायत, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिव से की फर्जी बांड की शिकायत, जांच के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। नगर निवासी एक किसान ने सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव से फर्जी बांड चलने की मौखिक रूप से शिकायत की। वहीं, शिकायतकर्ता के बांड में भी गड़बड़ी की जानकारी मिली है। इस पर सचिव ने दोनों के बांड की जांच करने के सुपरवाइजर को निर्देश दिए हैं।
नगर के मोहल्ला हीरालाल निवासी एक किसान ने सचिव प्रदीप शर्मा से एक अन्य किसान का फर्जी बांड चलने की शिकायत की। उसने मौखिक रूप से बताया कि उक्त किसान के पास जमीन नहीं है। उसका फर्जी बांड बनाकर अब तक उसे आधा दर्जन से अधिक पर्चियां दे दी गई हैं। किसान की शिकायत पर सचिव ने सुपरवाइजर को मामले की जांच के निर्देश दिए। सुपरवाइजर ने बताया कि किसान का बांड सही है और शिकायतकर्ता के बांड में ही गड़बड़ी है, जिस कारण वह दबाव बना रहा है। उसने शिकायतकर्ता की बात नहीं मानी तो उस पर झूठा आरोप लगा रहा है। फिलहाल सचिव ने दोनों किसानों के बांड की जांच के आदेश करते हुए तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। सचिव प्रदीप शर्मा ने बताया कि जांच के आदेश दिए हैं। जिस किसान का बांड फर्जी मिला उसका भुगतान रोक दिया जाएगा।