फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ट्रेन में लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज

ट्रेन में लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 01 Jul 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज
पाटलिपुत्र एक्सप्रेस की तीन एसी बोगियों में डकैती, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


सहारनपुर/ यमुना नगर। चंडीगढ़ से पाटलिपुत्र जा रही चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (22356) की तीन एसी बोगियाें में करीब सात बदमाशों ने चेन पुलिंग करके 20 मिनट तक लूटपाट की। एक यात्री ने इसकी शिकायत सहारनपुर में रेलवे पुलिस से की। घटना स्थल यमुनानगर क्षेत्र का था, रेलवे पुलिस ने शून्य पर एफआईआर दर्ज कर मामले को जांच के लिए यमुनानगर भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही रेलवे, जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों ने ज्वाइंट एसआईटी गठित कर जांच शुरू कर दी है।
चंडीगढ़ से लेकर यमुनानगर-जगाधरी तक सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। तीनों स्टेशनों पर ट्रेन के आने के समय मौजूद वेंडरों और हॉकरों से संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी ली जा रही है। जीआरपी टीम यमुनानगर स्टेशन पर कार्यरत वेंडर के आठ कारिंदों और कुछ अवैध रूप से सामान बेच रहे युवकों से भी पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को सुबह चंडीगढ़ से पाटलिपुत्र जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में जगाधरी स्टेशन के निकट कलानौर हाल्ट के पास पहुंची। उसी समय चेन पुलिंग कर ट्रेन को रुकवा लिया। बदमाशों ने चेन पुलिंग कर यात्रियों से लूटपाट की। यात्रियों के अनुसार बदमाशों ने हथियारों के बल पर यात्रियों से जमकर लूटपाट की और फरार हो गए। जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। ट्रेन के गार्ड ने भी चेन पुलिंग किए जाने की सूचना अधिकारियों को दी। तुरंत ही जीआरपी ने ट्रेन में तलाशी ली। लेकिन कोई भी संदिग्ध हाथ नहीं आ सका। इस मामले में मोहाली निवासी प्रवेश कुमार गुप्ता ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। वह चंडीगढ़ से बनारस जाने लिए कोच संख्या ए-टू में सीट नंबर 9 पर बैठकर यात्रा कर रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी प्रवीनलता भी यात्रा कर रही थी। जब ट्रेन जगाधरी और कलानौर के बीच लगभग 3.55 बजे हाल्ट पर पहुंची तभी अचानक ट्रेन रुक गई। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसकी पत्नी का पर्स लूट लिया और भाग गए। उनकी पत्नी के पर्स में सात हजार रुपये नगद, एटीएम, दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, घर की चाबियां रखी हुईं थी।
विज्ञापन


-मामला जगाधरी जीआरपी को भेज दिया है
जीआरपी प्रभारी अशोक कुमार सिसौदिया का कहना है कि एक यात्री ने अपनी पत्नी का पर्स चोरी करने की तहरीर दी है। उसने घटना जगाधरी की बताई है। जबकि एक अन्य व्यक्ति ने मुगलसराय पहुंचकर तहरीर दी है। उन्होंने जगाधरी जीआरपी को मामला भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार की गई चेन पुलिंग
पाटलिपुत्र सुपरफास्ट के गार्ड सुनील गिल्होत्रा का कहना है कि जगाधरी से आगे लगभग 3.55 बजे किसी ने चेन पुलिंग की थी। उन्होंने संबंधित कोच में जाकर देखा तो किसी यात्री को कोई दिक्कत नहीं मिली। लेकिन जब ट्रेन चलने को हुई तो एक बार फिर चेन पुलिंग की गई। इस बार दूसरे कोच से चेन पुलिंग हुई। उन्होंने फिर जाकर जानकारी ली कि किसी यात्री को कोई परेशानी तो नहीं है। किसी ने कोई शिकायत नहीं की तो उन्होंने ट्रेन चालक को ट्रेन चलाने का संकेत दे दिया। सहारनपुर पहुंचकर एक यात्री ने अपनी यात्रा ब्रेक कर दी और जीआरपी को अपना सामान गायब होने की जानकारी दी।

अंबाला के बाद नहीं होती एस्कॉर्ट
बदमाशों ने ट्रेन को सुनियोजित तरीके से लूटा है। उन्हें इसका पता था कि ट्रेन में चंडीगढ़ से अंबाला तक एस्कॉर्ट की टीम होती है। उसके बाद बिना एस्कॉर्ट के ट्रेन आती है।

आरपीएफ चौकी के सामने थी एसी बोगी
बदमाशों ने गाड़ी के बी-1, बी-4 और ए-2 में सवार लोगों से लूटपाट की। यमुनानगर स्टेशन के पास हेमकुंठ एक्सप्रेस को पास करवाते समय तीनों बोगियां आरपीएफ चौकी के सामने लगी थीं। इंजन के बाद एसएलआर, फिर तीन सामान्य बोगी, उसके बाद बी-1, 2, 3, 4, फिर ए-1 और ए-2 बोगी हैं। ट्रेन 24 बोगी की है। कंट्रोल रूम से ट्रेन को अटेंड करने का संदेश मिला था। ट्रेन के पहुंचने से पहले ही आरपीएफ की टीम प्लेटफार्म पर पहुंच गई थी। यात्रियों की शिकायत पर जीआरपी में जीरो एफआईआर दर्ज करवाई गई। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलती है। इसलिए हमारे पास एस्कार्ट करने के कोई आदेश नहीं हैं।

-अजय कुमार, कार्यवाहक एसएचओ, आरपीएफ थाना सहारनपुर
सहारनपुर जीआरपी से जीरो एफआईआर मिलते ही केस दर्ज कर लिया गया है। अभी केवल एक यात्री ने ही चोरी की शिकायत दी है। आगे किसी स्टेशन पर कोई शिकायत मिलती है तो उसे भी शामिल किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
-सुरेश कुमार, एसएचओ, जीआरपी थाना, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed