फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भावनपुर क्षेत्र में खनन की शिकायत पर निरीक्षण कर दें रिपोर्ट

भावनपुर क्षेत्र में खनन की शिकायत पर निरीक्षण कर दें रिपोर्ट

Wed, 13 Jun 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
भावनपुर क्षेत्र में खनन की शिकायत पर निरीक्षण कर दें रिपोर्ट
भावनपुर क्षेत्र में खनन के मामले में निरीक्षण कर दें रिपोर्ट
विज्ञापन

मेरठ। मंडलायुक्त डा. प्रभात कुमार ने कर करेत्तर व राजस्व वसूली की बैठक में अमर उजाला में प्रकाशित मिट्टी खनन की खबर पर संज्ञान लेते हुए नाराजगी जतायी। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देश दिया कि वह बैठक के तत्काल बाद टीम के साथ जाकर मौके का निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसके साथ ही उन्होंने आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के गुणवत्ता पूर्ण तरीके से समय सीमा के भीतर निस्तारण के निर्देश दिये।
आयुक्त ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह लाइन लॉस को कम करें, क्योंकि इससे राजस्व की हानि होती है। इसके साथ ही जीएसटी के दायरे में आने वाले व्यापारियों का पंजीकरण कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने विद्युत देय, बैक देय व वाणिज्य कर की आरसी की समीक्षा कर वसूली करने के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने अपर जिलाधिकारी वित्त मेरठ को भावनपुर क्षेत्र मे आ रही खनन की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक लेने का निर्देश दिया। उन्होंने आदेश दिया कि बैठक के बाद वह तत्काल टीम के साथ जाकर निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध करायें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीआरएस की समीक्षा में मंडलायुक्त ने बताया कि मंडल को प्रदेश में पांचवीं रैंक प्राप्त हुई है। अभी तक 103 डिफाल्टर मामले संबंधित जिलाधिकारियों को निस्तारण के लिए भेजे गए हैं। इनमें सात मामले मुख्यमंत्री और 96 मामले ऑनलाइन संदर्भ के हैं। इनका निस्तारण शीघ्र किया जाये।

खास बातें:
मंडलायुक्त ने राजस्व वसूली व कर करेत्तर की बैठक में दिया निर्देश
आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतोें के निस्तारण न होने पर जतायी नाराजगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed