{"_id":"5aeb751d4f1c1b6d098b7c35","slug":"201525380381-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसलेम कॉलेज में लीगल ऐड क्लीनिक का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसलेम कॉलेज में लीगल ऐड क्लीनिक का शुभारंभ
Updated Fri, 04 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पहले स्वयं सीखें फिर प्रसार करें - पूर्व न्यायाधीश हाईकोर्ट
गंगानगर। मैं पढ़ाई में ज्यादा अच्छा नहीं रहा पर अपने काम के प्रति मेहनत बहुत की। जिससे न्यायाधीश पद तक पहुंच सका। समाज को जागरूक करने से पहले स्वयं चीजों को सीखें फिर उनका प्रसार करें। यह बातें इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बीपी सिंह ने मवाना रोड ट्रॉसलेम कॉलेज ऑफ लॉ में लीगल ऐड क्लीनिक के उद्घाटन के अवसर पर कहीं।
पूर्व न्यायाधीश बीपी सिंह ने फीता काटकर लीगल ऐड क्लीनिक का शुभारंभ कर दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने कहा कि लीगल ऐड क्लीनिक समाज के ऐसे तबके के लिए फायदेमंद है जो आर्थिक रूप से कमजोर व अपने अधिकारों के बारे में अज्ञानी हैं। ऐसे लोगों को छात्र, शिक्षक उनके पास जाकर लीगल ऐड क्लीनिक के माध्यम से जागरूक करें, उन्हें कानून व सरकार की योजनाओं के बारे में बताएं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चंद्रमोहन श्रीवास्तव ने लीगल ऐड क्लीनिक के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। सीसीएसयू के लॉ विभाग की डॉ. चित्रा ने इस पहल को समाज के लिए बेहतर बताया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अलका सिंह ने बताया कि लीगल ऐड क्लीनिक एक प्राथमिक चिकित्सालय की तरह है। जहां कानून की प्राथमिक जानकारी दी जाती है। बताया कि छात्र ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को सरकार द्वारा चलाए जाने वाली योजनाएं, आरटीआई, एफेडेविट सहित उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देंगे। स्कूल के ग्रुप चेयरमैन मोहित कुमार जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। ग्रुप सचिव प्रशांत जैन ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। संचालन शुभाली चंद्रा ने किया। इस मौके पर डॉ. शमीम अहमद, डॉ. जीएस तोमर सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
खास बातें: