{"_id":"5adbab7b4f1c1b05418b5cc6","slug":"201524345723-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशील मूंछ समेत नौ हत्यारोपियों के खिलाफ चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशील मूंछ समेत नौ हत्यारोपियों के खिलाफ चार्जशीट
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। चर्चित सोहरका दोहरे हत्याकांड में थाना परतापुर पुलिस ने नौ हत्यारोपियों के खिलाफ शनिवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। इस हत्याकांड में मुजफ्फरनगर निवासी सुशील मूंछ समेत दो आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस को तलाश है। चार्जशीट में सीसीटीवी कैमरे की वह फुटेज की सीडी भी दाखिल की गई है, जिसमें आरोपी गोलियां बरसाते हुए कैद हुए थे। जिसे मजबूत साक्ष्य माना जा रहा है।
यह था मामला
24 जनवरी 2018 को परतापुर के सोहरका गांव में बलविंद्र उर्फ भोलू और उसकी मां निछत्तर कौर की दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में एक आरोपी मांगे उर्फ विनय सेटिंग करके जेल चला गया था जबकि दूसरा आरोपी विकास जाट मुजफ्फरनगर पुलिस ने एनकाउंटर में मारा गिराया था। इस दोहरे हत्याकांड की साजिश में पुलिस ने सुशील मूंछ, उसके बेटे मंजीत उर्फ टोनी, सौबिर उर्फ मालू, तरुण, धर्मवीर, अमित, हरीओम, मनजीत व रश्मि को आरोपी बनाया। पुलिस ने इन सभी नौ आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र सीजेएम रामानंद की कोर्ट में दाखिल कर दिया।
एक हत्यारे का पता नहीं
निछत्तर कौर पर गोलियां बरसाते तीन आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए। यह फुटेज वायरल होने से मेरठ पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। दो आरोपी मांगे और विकास जाट की पहचान हो गई थी। जबकि तीसरे आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस को अभी तक जानकारी नहीं कि गोलियां बरसाने वाला तीसरा आरोपी आखिर कौन है। इसका अभी तक कोई पता भी नहीं लगा।
विज्ञापन
नरेंद्र हत्याकांड में चल रही जिरह
पुलिस के अनुसार बलविंद्र उर्फ भोलू के पिता नरेंद्र सांगवान की 19 अक्तूबर 2016 को गांव में हत्या कर दी गई थी। जिसमें दोहरे हत्याकांड के आरोपी मांगे का भाई मालू जेल में बंद है। मालू को जेल से छुड़ाने के लिए चश्मदीद गवाह भोलू और निछत्तर कौर की हत्या की गई। नरेंद्र हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट सं-1 प्रकाश तिवारी के न्यायालय में चल रही है, जहां पर विवेचनाधिकारी से जिरह के लिए तारीख नियत है।