{"_id":"5ad65b2c4f1c1ba6018b520f","slug":"201523997484-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोर्स मिले तो बंगला नंबर 210बी पर हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोर्स मिले तो बंगला नंबर 210बी पर हो कार्रवाई
Updated Wed, 18 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोर्स मिले तो बंगला नंबर 210बी पर हो कार्रवाई
मेरठ। बंगला नंबर 210 बी की दुकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के मामले में फोर्स का नहीं मिलना आड़े आ रहा है। जल्द ही इस मामले में कैंट सीईओ अफसरों से मुलाकात कर सकते हैं।
कैंट बोर्ड ने 9 जुलाई 2016 को बंगला नंबर 210 बी के आरआर मॉल के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी। मलबे में दबकर चार लोगों की मौत हो गई थी। जिसके चलते ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें नहीं गिर पाई थी। जनवरी महीने में आठ दुकानों की सील तोड़कर व्यापारियों ने सामान रख लिया था। इस मामले में कैंट बोर्ड अफसरों द्वारा हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर किए जाने पर ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे। चार अप्रैल को दुकानों का ध्वस्तीकरण होना था, लेकिन दो अप्रैल को शहर में बवाल के चलते कार्रवाई टाल दी गई थी। उसके बाद अब तक प्रशासन ने कैंट बोर्ड को फोर्स मुहैया नहीं कराई है।