फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किसान रैली की सफलता को इस बार एकजुटता दिखा रहे भाजपाई

किसान रैली की सफलता को इस बार एकजुटता दिखा रहे भाजपाई

Thu, 04 Jan 2018 02:33 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
किसान रैली की सफलता को इस बार एकजुटता दिखा रहे भाजपाई
मेरठ। सीएम योगी आदित्यनाथ की मेरठ में होने जा रही रैली को सफल बनाने के लिए इस बार भाजपाई एकजुट होते नजर आ रहे हैं। पिछली दो रैलियों के खराब अनुभव से भाजपाई फिर दो चार नहीं होना चाहते। इन रैलियों में अपेक्षाकृत भीड़ नहीं जुट पाई थी। इससे सबक लेकर इस बार भाजपाई अतिरिक्त मशक्कत कर रहे हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के बाद जब सीएम योगी ने सबसे पहली रैली भैसाली मैदान में की तो उसमें इतनी कम भीड़ देखकर सीएम का माथा ठनक गया था। वास्तव में उस रैली में इतनी कम भीड़ थी कि पुलिस आला अधिकारियों को मंच से ही अपने मातहत अधिकारियों को निर्देश देना पड़ा कि रैली में सभी को आने दें। किसी को रोका न जाए। बावजूद इसके भीड़ काफी कम रह गई। आरोप लगा कि भाजपाइयों की आपसी फूट से भीड़ नहीं आई। किसी ने इसके लिए मेहनत ही नहीं की।
विज्ञापन

हाल ही में निकाय चुनाव के दौरान प्रचार करने भी योगी मेरठ के रामलीला मैदान में आए। हालांकि इस बार भीड़ थोड़ा ज्यादा थी। लेकिन इतनी नहीं थी जितनी उम्मीद की जा रही थी। रही सही कसर यहां के महापौर चुनाव परिणाम ने पूरी कर दी। भाजपा हार गई और सीट बसपा के खाते में चली गई। ऐसे में भाजपाइयों पर लग रहे आपसी खींचतान के आरोप और प्रबल हो गए। कहा गया कि भाजपाइयों में धड़े बंदी इस कदर हावी हो गई है कि न तो रैलियों में भीड़ जुट रही है और न ही चुनावों के परिणाम पार्टी पक्ष में आ रहे हैं। पूर्व विधायकों, विधायकों के अलग गुट हो गए हैं तो सांसद का अलग गुट। इस तरह के आरोपों के कारण इस बार यह चुनौती बन गई कि छह जनवरी को मोहिउद्दीनपुर में होने जा रही सीएम की किसान रैली में भीड़ जुटे। इसका असर भी आ रहा है। इस बाबत सांसद, विधायक सब मेहनत करते नजर आ रहे हैं। इस बाबत सामूहिक रूप से सभी ने चीनी मिल में ही प्रेस वार्ता भी आयोजित की है। इस वार्ता में जहां सांसद राजेंद्र अग्रवाल मौजूद रहेंगे तो विधायक भी। देखना है वास्तव में यह कवायद कितना रंग दिखाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें:
- सीएम योगी की छह जनवरी को मोहिउद्दीनपुर मिल में है किसान रैली
- पिछली रैलियों से सबक लेकर इस बार सामूहिक प्रयास में जुटे भाजपाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed