{"_id":"5a0377e84f1c1b74698ba5fe","slug":"201510176744-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे और ब्लाक से रेल यातायात प्रभावित, नौचंदी व सुपर रद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे और ब्लाक से रेल यातायात प्रभावित, नौचंदी व सुपर रद
Updated Thu, 09 Nov 2017 03:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। रेलवे ट्रैक पर काम के लिए ब्लाक व कोहरे के चलते बुधवार को रेल यातायात पूरी तरह से प्रभावित रहा। मेरठ-सहारनपुर रेल सेक्शन की अधिकतर ट्रेनें लेट रहीं। नौचंदी व सुपर एक्सप्रेस को ज्यादा देरी के चलते रद करना पड़ा। ट्रेनों के रद होने और लेट होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
देवबंद व मुजफ्फरनगर के बीच ट्रैक पर कार्य के चलते लिए गए ब्लाक का असर बुधवार को भी रहा। ऊपर से अचानक शुरू हुआ कोहरा ट्रेनों की चाल के लिए आफत बनकर आया। इसके चलते उत्कल एक्सप्रेस आठ घंटे, संगम एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, जनशताब्दी एक्सप्रेस नौ घंटे, शालीमार एक्सप्रेस छह घंटे, सुपर एक्सप्रेस पांच घंटे लेट पहुंची। नौचंदी एक्सप्रेस 11 घंटे की देरी से सिटी स्टेशन पर पहुंची। ज्यादा देरी से आने के चलते इसे वापसी में रद कर दिया गया। ट्रेन के रद होने की सूचना मिलने पर यात्रियों का मायूसी हाथ लगी। यात्रियों ने टिकट रद कराकर रिफंड लिया। नई दिल्ली-जालंधर सुपर इंटरसिटी एक्सप्रेस भी रद कर दी गई। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि मंगलवार को ट्रेन ब्लाक के चलते प्रभावित हुई थी। बुधवार को कोहरे का असर रहा तो ट्रेनों की चाल धीमी हो गई। इसके चलते स्टेशन पर पहुंचने वाली अधिकतर ट्रेन लेट रही। नौचंदी को रद कर दिया गया। अब यह ट्रेन बृहस्पतिवार को निर्धारित प्रस्थान समय पर रवाना की जाएगी।