{"_id":"606a20008ebc3e8ca45eb1c1","slug":"20-bigha-wheat-crop-burnt-by-fire-mawana-news-mrt53302625","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 20 बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 20 बीघा गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग से 20 बीघा गेहूं की फसल जली
मवाना/हस्तिनापुर। गांव सठला में हाईटेंशन लाईन का तार टूटकर गिरने से दो किसानों का करीब दस बीघे में खड़ा गेहूं जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर किसानों की आर्थिक मदद की मांग की। वहीं हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव फतेहपुर प्रेम में आग से कई किसानों की दस बीघा गेहूं की फसल जल गई।
सठला निवासी साजिद ने बताया कि खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से निसार की छह बीघा और इस्लामुद्दीन की साढे़ चार बीघा गेंहू की फसल जल गई। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने आग बुझाई। साजिद का कहना है कि बिजली लाइन जर्जर अवस्था में है। पहले भी कई बार हादसा हो चुका है। विभाग से कई बार तार बदलवाए जाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सूचना के बाद भी शाम तक तार की मरम्मत करने कोई नहीं पहुंचा। बहसूमा में डीपीएम नाले पास खडे़ यूकेलिप्टिस के पेड़ों में सुलग रही आग की चपेट में आकर नाले में खड़ी घास जलकर राख हो गई।
रविवार को फतेहपुर प्रेम के जंगल में गंगा के किनारे सेंक्चुअरि में संदिग्ध हालात में आग लग गई। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवाओं के कारण दिक्कत हुई। जब तक आग बुझाई गई, किसान नैन सिंह और ननकू की दस बीघा गेहूं की फसल जल गई। पीड़ित किसानों का कहना है कि क्षेत्र में आग बुझाने के पर्याप्त साधन नहीं हैं।
विज्ञापन
फलावदा में बिटौड़े में लगी आग
फलावदा। क्षेत्र के गांव नागोरी में कूडे़ के ढेर में लगी आग से बिटौडे़ जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कई बिटौड़ों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। संवाद