फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1968 batch alumnus gave one lakh rupees to the medical college

Meerut News: 1968 बैच के पूर्व छात्र ने दी मेडिकल कॉलेज को दिए एक लाख रुपये

Thu, 20 Nov 2025 04:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 04:30 PM IST
विज्ञापन
1968 batch alumnus gave one lakh rupees to the medical college
मेरठ। मेरठ कॉलेज से बीएससी 1968 बैच के पूर्व छात्र और उत्तर प्रदेश पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी बृजपाल सिंह मलिक ने बृहस्पतिवार को संस्थान के लिए एक लाख रुपये दिए। रिटायरमेंट के 15 साल बाद भी कॉलेज से गहरा लगाव रखने वाले मलिक ने यह राशि कॉलेज के विकास के लिए सौंपी। कॉलेज पहुंचे मलिक ने पुराने भवनों, हॉस्टल और विभागों का भ्रमण किया। इतिहास विभाग के छात्रों और कर्मचारियों से पुरानी यादें ताजा कीं। जीवन के प्रेरक प्रसंग सुनाए। प्राचार्य प्रो. युद्धवीर सिंह से मुलाकात कर उन्होंने एक लाख रुपये का चेक सौंपा। मलिक ने कहा कि कॉलेज का समय उनके जीवन का टर्निंग प्वाइंट रहा। देश के मौजूदा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी उनके सहपाठी थे। बृजपाल सिंह मलिक सर्वोदय कॉलोनी निवासी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed