फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शिविर में जानकारी दी।

शिविर में जानकारी दी।

Thu, 21 Mar 2019 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
शिविर में जानकारी दी।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। गांव भगवानपुर चट्टावन तथा आलमपुर बुजुर्ग में सोसायटी फॉर सोशल वैंचर्स द्वारा एक दिवसीय उद्यम जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
सोसायटी फॉर सोशल वैंचर्स द्वारा चौधरी चरण सिंह बहु उद्योगीय प्रशिक्षण केंद्र शामली, खादी और ग्रामोद्योग आयोग की सहभागिता से एक दिवसीय उद्यम जागरुकता शिविर लगाया गया। इसमें संस्था की मुख्य कार्यकारी सुनीता गोयल ने शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 18 साल से ऊपर के बेरोजगार ग्रामीण युवकों को छोटे-छोटे उद्योग लगाकर जीविकार्जन के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने खनिज, वन, कृषि, खाद्य, रसायन, इंजीनियरिंग, गैर पंरपरागत उर्जा, वस्त्र आदि उद्योगों की जानकारी दी। जिनमें प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रीयकृत बैंकों से ऋण लेकर व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। इसमें 25 से 35 प्रतिशत तक कुल परियोजना लागत का अनुदान है। कार्यक्रम में डॉ. राम सिंह, अनिल, अर्जुन, आदित्य, टीना, नेहा, प्रधान रजनीकांत, धीर सिंह, सुनीता, अनुज, पूरन आदि का सहयोग रहा।

शराबी ने होलिका में आग लगाई
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। अशोक विहार में रखी होलिका को मंगलवार रात एक शराबी ने आग लगाकर जला दिया। जिससे आसपास के लोगों में रोष उत्पन्न हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं, थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि नगर में विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन के लिए रखी गई है। इसी क्रम में अशोक विहार में भी होलिका दहन के लिए रखी गई थी। आसपास तथा कॉलोनी के लोगों ने लकड़ी आदि एकत्र कर रखी थीं। जिससे बुधवार रात को होलिका का दहन किया जा सके। वहीं, मंगलवार रात एक शराबी वहां पहुंचा तथा उसने होलिका में आग लगा दी। जिससे होलिका जलने लगी। लोगों को इसकी जानकारी हुई तथा लोग घरों से बाहर निकले तो आरोपी वहां से फरार हो गया। जिससे लोगों में रोष उत्पन्न हो गया। वहीं, सूचना पुलिस को दी गई। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने आरोपी के नाम की जानकारी दी। बताया कि आरोपी दबंग किस्म का है तथा इसका एक भाई जेल में है। पुलिस कार्रवाई का आश्वासन देकर लौट गई। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी संजय सिंह से का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed