फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   निगम की दुकानों से किराया वसूली में भ्रष्टाचार की खुलेगी पोल

निगम की दुकानों से किराया वसूली में भ्रष्टाचार की खुलेगी पोल

Sat, 23 Feb 2019 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
निगम की दुकानों से किराया वसूली में भ्रष्टाचार की खुलेगी पोल
ऑनलाइन होंगी निगम की दुकानें, भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश
विज्ञापन

- खुलेगी दुकानों से किराया वसूली में भ्रष्टाचार की पोल
- काफी दुकानों से नहीं लिया जा रहा है निगम कोष में किराया
- अब से पहले अमर उजाला ने किया था खुलासा

मेरठ। नगर निगम की दुकानों से किराया वसूली में भ्रष्टाचार पर अब नकेल कसेगी। नगर निगम प्रशासन ने निगम की सभी मार्केट की दुकानों को मैनुअल फाइलों के साथ ही ऑनलाइन कराने का निर्णय लिया है। एक एक दुकान का पूरा लेखाजोखा निगम की वेबसाइट पर दिखेगा। इससे जहां निगम के मूल आवंटी का तो पता चलेगा ही साथ ही किराए के बकाएदार और फर्जी तरीकेसे किराये की वसूली की पोल खुलेगी। दुकानों से होने वाली किराया वसूली की धनराशि निगम खजाने में पहुंचेगी।
अमर उजाला ने जनवरी माह में नगर निगम की 70 दुकानों का मामला उजागर किया था। जिनसे पिछले 14 साल से निगम को किराया नहीं मिला है। रोड पटरी के नाम पर दुकानों को ऐसे ही दर्शाया गया है। इस खेल में निगम को लगभग दो करोड़ से भी अधिक रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


नगर निगम की एक हजार से अधिक दुकानें
- महानगर में नगर निगम की एक हजार से भी अधिक दुकानें हैं। जिनमें बच्चा पार्क, नगर पालिका मार्केट, भगत सिंह मार्केट, नगर निगम मार्ग पर मार्केेट, देहली गेट चौराहा मार्केट, जेल चुंगी, सूरजकुंड सहित विभिन्न स्थानों पर निगम की दुकानें हैं। नियमानुसार सभी से किराया वसूली होनी चाहिए। इतना ही नहीं निगम की दुकानों का रखरखाव की जिम्मेदारी भी निगम अधिकारियों की है। निगम एक्ट केमुताबिक प्रतिवर्ष दुकानों के किराए में बढोत्तरी का प्राविधान है। निगम के किराया विभाग में पिछले सालों में बड़े खेल हुए। जहां सपंत्त्ति खुर्द र्बुद की गयी। वहीं किराया वसूली में भी भ्रष्टाचार हुआ है। जो समय समय पर उजागर होता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम की वेबसाइट पर मिलेंगी दुकानें
- अब नगर निगम प्रशासन ने इस भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए निगम की समस्त दुकानों का रिकॉर्ड ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को अपर नगरायुक्त अमित सिंह ने किराया विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि वह शीघ्र दुकानों को ऑनलाइन कराएं। ताकि निगम की आय बढ़े और दुकानों से अवैध कब्जेधरियों को निकाला जा सके।


रोड पटरी की दुकानों पर भी होगा निर्णय
- रोड पटरी में दर्ज की गयी निगम की 70 दुकानों पर भी अब निर्णय होगा। या तो शासनादेश के मुताबिक दुकानों पर बुलडोजर चलाया जाएगा या फिर उनसे किराया वसूली की जाएगी। नगर निगम द्वारा तैयार की गयी रोड पटरी में दुकानों की बात करें तो जिन दुकानों को रोड पटरी में लिया गया है उनके ठीक बगल में संचालित प्राइवेट दुकानें भी रोड पटरी में शामिल होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed