{"_id":"5aeb75184f1c1b87098b7b82","slug":"191525380376-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मित्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मित्र दिवस
Updated Fri, 04 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर निगम व शिक्षा विभाग को देना होगा उचित प्रतिकर
मेरठ। आयुक्त कार्यालय में आयोजित आयुक्त मित्र दिवस के अवसर पर प्रकरणों की सुनवाई करते हुए आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने फर्जी मुख्तार नामे से किए गए बैनामे पर एक सप्ताह में आख्या मांगी है। एक अन्य मामले में नगर निगम और शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि शिकायकर्ता को प्रतिकर दिया जाए।
बृहस्पतिवार को आयोजित मित्र दिवस में मेरठ कैंट निवासी रानीलाल के प्रार्थना पत्र की सुनवाई की। जागृृति विहार स्थित आवास विकास ने मकान न. 353/6 एलआईजी भवन क्षेत्रफल 62.71 वर्गमीटर का प्रार्थिनी को पूरी किश्त जमा करने केबाद आवंटन किया। आरोप है कि प्रार्थिनी के पिता की बीमारी व देहांत के कारण उक्त मकान की रजिस्ट्री न कराने पर धोखाधड़ी से हड़पने की नीयत से इस मकान को किसी और को आवंटित कर दिया गया। इसके लिए मुकेश कुमार तहसील मवाना, मेरठ को सब रजिस्ट्रार जालंधर पंजाब के सामने नकली व फर्जी रानीलाल, निवासी बस्तियां रोड जालंधर के जाली फोटो व फर्जी हस्ताक्षर के आधार मुख्त्यारे आम बनवाया गया। आवास विकास परिषद से मुकेश ने इस मकान का फर्जी बैनामा विदित कुमार एवं विवेक रस्तोगी के नाम कर दिया। इस मामले में आयुक्त ने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि एसई आवास विकास परिषद जांच करें कि इस भवन में कौन रहता है इसकी जांच हो। यदि भवन पर ताला लगा पाया जाता है तो उक्त भवन को सील कर तत्काल परिषद के कब्जे में लेने तथा संयुक्त आयुक्त, आवास एवं विकास परिषद को प्रकरण से संबंधित समस्त अभिलेखों का परीक्षण कर एक सप्ताह में आख्या उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी मेरठ अनिल ढींगरा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ राजेश पांडेय, उपजिलाधिकारी सदर मेरठ निशा अनंत, तहसीलदार सदर, मेरठ संतोष कुमार, क्षेत्राधिकारी पुलिस सदर, मेरठ राजपाल यादव, अधिशासी अभियंता, उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद मेरठ प्रमोद कुमार, संपत्ति प्रबंधक, नरेश बाबू, राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार, शिकायतकर्ता मधु त्यागी, रानीलाल, शरद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
खास बातें:
आयुक्त कार्यालय में आयुक्त मित्र दिवस का आयोजन