{"_id":"59cac8934f1c1bb8538b4a2a","slug":"191506461843-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ीरै","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ीरै
Updated Wed, 27 Sep 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। रात में कई लोग सड़क के बीच बने डिवाइडर पर सोते हैं। ऐसे में हादसों का अंदेशा बना रहता है। मंगलवार रात ऐसे ही एक हादसे में नगर निगम के डंपर ने अधेड़ को रौंद डाला। देर रात तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी।
देहली गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत घंटाघर के पास डिवाइडर पर कई लोग सोते हैं। एक अधेड़ डिवाइडर पर सोते समय सड़क पर गिर गया। इसी दौरान नगर निगम का डंपर वहां से गुजर रहा था। डंपर ने अधेड़ को कुचल दिया। जिसके चलते अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। भीड़ लगने पर चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने डंपर में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा और डंपर कब्जे में ले लिया। लोगों का कहना है कि डंपर ने पहले डिवाइडर में टक्कर मारी, जिससे अधेड़ नीचे गिर गया। उसके बाद डंपर ने उसे कुचला है। पुलिस ने जांच कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद भीड़ वहां से हटी।
सिस्टम का नहीं ध्यान
शहर में दिल्ली रोड फुटबाल चौक के पास, हापुड़ रोड आदि कई जगह हैं, जहां गरीब और मजदूर तबके के लोग डिवाइडर पर सोते हैं। यह भी वजह है कि अधिकांश लोग सांप, बिच्छुओं के डर से दुकानों के बाहर चबूतरों के बजाय डिवाइडर पर सोते हैं। दिन भर मजदूरी करने वाले या रिक्शा चलाने वाले ऐसे बेघर लोगों की तरफ सरकारी सिस्टम का ध्यान नहीं है। पुलिस भी इन्हें नहीं हटाती।