फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   थाना समाधान दिवस में हो अधिक से अधिक समस्या निस्तारित: अरविंद सिह

थाना समाधान दिवस में हो अधिक से अधिक समस्या निस्तारित: अरविंद सिह

Thu, 24 Aug 2017 08:15 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
थाना समाधान दिवस में हो अधिक से अधिक समस्या निस्तारित: अरविंद सिह
मेरठ। राज्य प्रशासनिक एवं प्रबंधक अकादमी के महानिदेशक और जनपद के नोडल अधिकारी कुमार अरविंद सिंह देव ने बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने अपराधों पर नियंत्रण रखने के निर्देशों के साथ कहा कि कुख्यात अपराधियों के केसों में साक्ष्यों को सही से प्रस्तुत करें, जिससे केस की पैरवी अच्छी हो सके और ऐसे अपराधियों को अधिक सजा दिलायी जा सके। अधिकारी सुनिश्चित करें कि थाना समाधान दिवस में ज्यादा से ज्यादा समस्याओं का निस्तारण हो। पुलिस अधिकारी निर्दोषों का उत्पीड़न न होने दें। दोषी को सजा अवश्य दिलाएं।
विज्ञापन

मुखबिर तंत्र सक्रिय करें
उन्होंने कहा कि एसपी सिटी अपने स्तर से सभी थानाध्यक्षों को अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय करने के निर्देश दें। यदि कोई असामाजिक तत्व शहर का माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध तत्काल सख्त कार्रवाई तय करें। शांति व्यवस्था भंग होने की दशा में ही रासुका की कार्यवाही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालकुर्ती थाने का निरीक्षण
कुमार अरविंद सिंह देव ने लालकुर्ती थाने में मालखाना, हवालात सहित प्रत्येक कक्ष का निरीक्षण किया। क्राइम रजिस्टर, थाना समाधान दिवस पंजिका, नंबर आठ रजिस्टर, मोहल्लावार क्राइम रजिस्टर का अवलोकन किया। थानाध्यक्ष को निर्देश दिए कि वह हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर के अनुसार दर्ज लोगों पर पैनी नजर रखें। स्टाफ बैरक में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताते हुए सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
अधिकारी न बरतें लापरवाही
विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा में कुमार अरविंद सिंह देव ने कहा कि अधिकारी जनहित में काम करें। प्रदेश सरकार का उद्देश्य ‘सबका साथ सबका विकास’ का है। इसलिए योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों में लापरवाही न बरतें, नहीं तो दंडात्मक कार्रवाई होगी। बैठक में जिलाधिकारी ने शासन की ऋण मोचन योजना, सीडीओ ने आईजीआरएस पोर्टल, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत राशन कार्डों के सत्यापन कार्य प्रगति की जानकारी दी। बताया कि जिले की 498 ग्राम पंचायतों में से 194 ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) घोषित हो चुकी है। शहरी क्षेत्र में 23, तहसील में 20 और ग्रामीण क्षेत्र में 16 घंटे विद्युत आपूर्ति हो रही है।

राजस्व प्राप्ति में लाएं तेजी
नोडल अधिकारी ने समीक्षा के दौरान आबकारी, स्टांप एवं पंजीयन के साथ ही जीएसटी की कम प्रगति पर नाराजगी जताते हुए इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि बिना राजस्व प्राप्त हुए विकास की कल्पना नहीं हो सकती है। बैठक में डीएम समीर वर्मा, सीडीओ आर्यका अखौरी, एसपी सिटी मानसिंह चौहान, सीएमओ डॉ. राजकुमार, एडीएम प्रशासन एसपी पटेल, एडीएम एफ आनंद कुमार शुक्ला, एमडीए सचिव राजकुमार, नगरायुक्त मनोज कुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
खास बात
- राज्य प्रशासनिक एवं प्रबंधक अकादमी के महानिदेशक ने की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed