फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लेडीज पार्क के गेट पर चला एसपी सिटी का डंडा

लेडीज पार्क के गेट पर चला एसपी सिटी का डंडा

Thu, 27 Jul 2017 03:06 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 03:06 AM IST
विज्ञापन
लेडीज पार्क के गेट पर चला एसपी सिटी का डंडा
लेडीज पार्क के गेट पर चला एसपी सिटी का डंडा
विज्ञापन

मेरठ। बच्चा पार्क स्थित लेडीज पार्क के बाहर बुधवार शाम मनचलों पर एसपी सिटी ने डंडा चला दिया। महिलाओं ने हंगामा किया तो पुलिस ने एक महिला समेत 12 मनचलों को पकड़कर थाने भिजवा दिया। पुलिस का कहना कि तीज के अवसर पर लेडीज पार्क में महिलाओं की भीड़ लगी थी। जिनके साथ छेड़छाड़ करने के लिए कुछ युवक गेट के आसपास खड़े थे।
एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने हरियाली तीज पर मनचलोें को पकड़ने के लिए अभियान चलाया हुआ था। वे खुद पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग करते हुए बच्चा पार्क के पास पहुंच गए। लेडीज पार्क गेट के सामने एक दुकान पर दूसरे समुदाय के काफी संख्या में युवक खड़े थे। एसपी सिटी ने उनसे वहां पर खड़े होने का कारण पूछा तो वे ठीक से जवाब नहीं दे पाए, जिस पर एसपी सिटी ने लाठी चला दी। जिसके विरोध में दूसरे समुदाय की महिलाओं ने हंगामा करना शुरू किया। एसपी सिटी ने महिला थाना पुलिस बुलाकर एक महिला समेत 12 युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि महिला हल्ला मचाकर मामले को तूल देना चाहती थी।
विज्ञापन

महिलाओं में दहशत, वापस लौटीं
पुलिस द्वारा लाठी चलाने पर लेडीज पार्क और आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। तीज मनाने आई कुछ महिलाएं तुरंत पार्क से निकल गईं। हालांकि अफसरों ने महिलाओं की सुरक्षा में पार्क के बाहर महिला पुलिस तैनात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पर हंगामा
दूसरे समुदाय की एक महिला समेत एक दर्जन युवकों को पकड़ने की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने कोतवाली थाना घेरकर हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि पुलिस दूसरे समुदाय के लोगों को बेवजह परेशान कर रही है। किसी भी युवक ने महिलाओं से छेड़छाड़ नहीं की और न कोई शिकायत हुई। वहीं, एसपी सिटी ने कहा कि महिलाओं से छेड़छाड़ की शिकायत पर कुछ युवकों को पकड़कर थाने भेजा था। हंगामा करने पर एक महिला भी हिरासत मेें ली है। जिसे महिला थाने भेजा है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करेगी।
खास बात
- महिलाओं ने किया हंगामा, एक महिला समेत 12 मनचले पकड़े
- लोगों ने बेवजह मारपीट का आरोप लगाकर कोतवाली थाना घेरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed