फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खाद्यान्न घोटाला पकड़ने को एसआईटी जांच की संस्तुति

खाद्यान्न घोटाला पकड़ने को एसआईटी जांच की संस्तुति

Wed, 26 Jul 2017 02:50 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
खाद्यान्न घोटाला पकड़ने को एसआईटी जांच की संस्तुति
खाद्यान्न घोटाला में एसआईटी जांच की संस्तुति
विज्ञापन

डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने की थी मुख्यमंत्री से शिकायत
मेरठ। आपूर्ति विभाग द्वारा मेरठ में खाद्यान्न घोटाला किए जाने के भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी की शिकायत पर एसआईटी जांच की स्वीकृति हो गई है। प्रमुख सचिव गृह ने इस मामले में मंगलवार को बैठक में स्वीकृति जारी की।

डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने एक जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा था कि मेरठ में एक जनवरी 2016 से मई 2017 तक भारी खाद्यान्न घोटाला हुआ है। उनके द्वारा यह मामला उठाये जाने के बाद अचानक मई माह में चावल और गेहूं का कुल 12879 क्विंटल राशन का कोटा कम कर दिया गया। ऐसे में साफ है कि इस दौरान आपूर्ति विभाग ने फर्जी तरीके से खाद्यान्न लिया और कालाबाजारी में बेच दिया। इसमें आपूर्ति विभाग ने 2.19 करोड़ से अधिक का घोटाला किया। वाजपेयी इस शिकयत पर मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रमुख सचिव गृह को पत्र जारी किया गया। मंगलवार को हुई बैठक में प्रमुख सचिव गृह ने इस मामले में एसआईटी जांच की स्वीकृति प्रदान कर दी है। वहीं सूत्राें का कहना है कि मेरठ में होने वाली जांच में यदि खाद्यान्न घोटाला पकड़ा गया तो पूरे प्रदेश में इसकी जांच हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed