फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आज रात 12 बजे से रहेगा रूट डायवर्जन

आज रात 12 बजे से रहेगा रूट डायवर्जन

Mon, 10 Jul 2017 03:07 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
आज रात 12 बजे से रहेगा रूट डायवर्जन
आज रात 12 बजे से रूट डायवर्जन
विज्ञापन

- दिल्ली देहरादून हाईवे पर बंद रहेंगे भारी वाहन, रोडवेज बसों को भी डायवर्ट किया गया

मेरठ। सावन माह शुरू होतेे ही आज से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। ऐसे में आज रात्रि (10 जुलाई)12 बजे से वाहनों का डायवर्जन कर दिया जाएगा। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने बताया कि डायवर्जन व्यवस्था 22 जुलाई की शाम छह बजे तक प्रभावी रहेगी। एनएच 58 पर पूरी तरह से भारी वाहन बंद रहेंगे। रोडवेज बसों को भी अलग अलग रूट से डायवर्ट किया जाएगा।

यह रहेगी डायवर्जन व्यवस्था
1. दिल्ली गाजियाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें मुजफ्फरनगर या बिजनौर की ओर जाना है ऐसे सभी वाहन गाजियाबाद से हापुड़ होकर चौकी साइलो सैकेंड से परीक्षितगढ़, मवाना, बहसूमा, रामराज, मीरापुर, जानसठ से मुजफ्फरनगर की ओर जा सकेंगे। जिन वाहनों को हरिद्वार व देहरादून जाना है ऐसे वाहन मीरापुर से गंगा बैराज, बिजनौर, नजीबाबाद होकर हरिद्वार व देहरादून की तरफ जा सकेंगे। पुलिस चौकी साइलो सैकेंड हापुड़ से खरखौदा व मेरठ की तरफ वाहन नहीं आने दिए जाएंगे।
विज्ञापन

2. मुजफ्फरनगर व बिजनौर की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें गाजियाबाद, हापुड़, व बुलंदशहर की ओर जाना है। मीरापुर, बहसूमा, मवाना बस अड्डा पुलिस चौकी से परीक्षितगढ़ की ओर के रास्ते किठौर से हापुड़, दिल्ली, गाजियाबाद व बुलंदशहर की ओर जा सकेंगे। केवल मेरठ तक आने वाले भारी वाहनों को मवाना से मेरठ की तरफ आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बिजनौर की ओर से आने वाली रोडवेज की बसें जिन्हें दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ व बुलंदशहर जाना है। ऐसी रोडवेज की बसें मवाना से कमिश्नर आवास चौराहा, जेलचुंगी, विवि रोड होकर तेजगढ़ी से सोहराबगेट बस अड्डे पर जा सकेंगी। वापसी में तेजगढ़ी चौराहे से मेडिकल कॉलेज, किठौर से हापुड़ के रास्ते दिल्ली, गाजियाबाद, बुलंदशहर की तरफ जाने दिया जाएगा। रोडवेज की बसों को तेजगढ़ी चौराहे से एल ब्लॉक, खरखौदा की ओर हापुड़ रोड पर नहीं जाने दिया जायेगा।
4. मुरादाबाद व गढ़ मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें मुजफ्फरनगर, देहरादून की ओर जाना है। वह यातायात थाना किठौर से परीक्षितगढ़ मार्ग पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। जो मवाना, मीरापुर, बिजनौर, नजीबाबाद होकर आ जा सकेंगे।
5. देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर, बिजनौर की ओर से आने वाला यातायात, जिन्हें गढ़ मुक्तेश्वर, मुरादाबाद की ओर जाना है, ऐसे वाहन पुलिस चौकी मवाना से किला परीक्षितगढ़ रोड से किठौर होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
6. देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर से आने वाले यात्री वाहन व रोडवेज की बस जिन्हें मेरठ होकर गढ़ मुक्तेश्वर, मुरादाबाद की ओर जाना है। ऐसे यात्री वाहन मीरापुर, मवाना, कमिश्नरी आवास चौराहा से विवि रोड होते हुए तेजगढ़ी के रास्ते गढ़ की तरफ जा सकेेंगे।
7. मुरादाबाद, गढ़ मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले यात्री वाहन व रोडवेज बस जिन्हें, मेरठ होकर देहरादून व मुजफ्फरनगर की ओर जाना है। ऐसे वाहन गढ़ रोड से जेलचुंगी, कमिश्नरी आवास चौराहे से मवाना, बहसूमा, मीरापुर, जानसठ, गंगा बैराज, बिजनौर, नजीबाबाद होकर जा सकेंगे।
8. बरेली, मुरादाबाद की ओर से आने वाला यातायात, जिसे शामली, बागपत व करनाल, हरियाणा की तरफ जाना है, ऐसे वाहन स्याना चौपाल, गढ़ मुक्तेश्वर से सिम्भावली, हापुड़, पिलखुवा , डासना, यूपी गेट होकर महाराजपुर चैक पोस्ट दिल्ली लोनी बॉडर से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

9. शामली, करनाल, व बागपत की ओर से आने वाले वाहन जिन्हें मेरठ होकर मुरादाबाद, बरेली की तरफ जाना है ऐसे वाहन लोनी बार्डर से महारपुर चैकपोस्ट, यूपी गेट गाजियाबाद, डासना, हापुड़, सिम्भावली व स्याना चौराहा, गढ़ होकर जा सकेंगे।
10. दिल्ली गाजियाबाद से आने वाले वाहन यदि गलती से मेरठ की ओर आ गये तो उन्हें मोहिउद्ीनपुर तिराहे से खरखौदा रोड होते हुए हापुड़ की तरफ भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed