{"_id":"595ea7e64f1c1bf8228b464e","slug":"191499375590-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हावर्ड प्लास्टेड में छात्राओं ने लगाए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हावर्ड प्लास्टेड में छात्राओं ने लगाए पौधे
Updated Fri, 07 Jul 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- छात्र-छात्राओं ने किया पौधरोपण
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ/परतापुर।
स्कूल कॉलेजों में बृहस्पतिवार को वानिकी दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। वहीं शिक्षकों ने छात्रों को पौधों को जीवन में महत्व बताया।
हावर्ड प्लेस्टेड स्कूल मिशन कंपाउंड में छात्राओं ने वानिकी दिवस मनाया। स्कूल में छात्राओं ने पौधरोपण किया। पर्यावरण रैली भी निकाली। प्रिंसिपल विनी सिंह ने छात्राओं को जीवन में हरियाली का महत्व बताया। मुख्य अतिथि सामाजिक वानिकी प्रभाग की प्रभागीय निदेशक अदिति शर्मा रहीं। संचालन शालिनी कौशिक ने किया। रिनी विल्सन, रीना सिंह और शैफाली वर्मा ने सहयोग दिया। हमीदिया गर्ल्स स्कूल खैरनगर की छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। छात्राओं ने रैली निकाली। प्रिंसिपल इरफानी बेगम ने रैली का शुभारंभ किया। छात्राओं ने हाथ में पोस्टर लेकर लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। अंत में छात्राओं ने पौधे लगाए। उधर, बाईपास स्थित राजकीय दृष्टि बाधित बालक इंटर कॉलेज प्रांगण में रिटायर्ड जेलर डॉ. विजय सिंह और उनकी पत्नी प्रो. डी. लिट डॉ. सुधारानी सिंह ने परिवार सहित पौधरोपण किया। उन्होंने प्रांगण में आम और अमरूद के 15 पौधे रोपे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य गौहर मौजूद रहे।
पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
मेरठ। नेहरू एकेडमी जूनियर हाईस्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ नगर शिक्षा अधिकारी एसके गिरी ने किया। ‘पर्यावरण का रखें ध्यान तभी देश बनेगा महान’ का नारा दिया गया। प्रधानाचार्य प्रतिभा चौधरी और प्रबंधक विनीत मित्तल ने बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। साथ ही पौधरोपण किया गया। मोनिका मलहोत्रा, प्रीति रजनी, अवी, नीलिमा, मधु गौड़, सीमा, कविता मौजूद रहीं।