फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हस्तिनापुर विधानसभा में पड़ी 271 डाक वोट

हस्तिनापुर विधानसभा में पड़ी 271 डाक वोट

Mon, 08 Apr 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
हस्तिनापुर विधानसभा में पड़ी 271 डाक वोट
कर्मचारियों ने मतदाता सूची का अंतिम मिलान किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान 11 अप्रैल को होना है। जिसको लेकर तहसील अधिकारी युद्ध स्तर पर तैयारी में जुटे हैं। रविवार को बूथों पर मतदान कक्ष भेजे गए। वहीं, मतदान के दौरान उपयोग होने वाली सामग्री का मिलान कराने के बाद उन्हें अलग-अलग भेजने के लिए पैक कराया गया।
271 डाक वोट पड़ी
मतदान के दौरान सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगने के कारण निर्वाचन आयोग उन्हें डाक वोट डालने का अधिकार देता है। हस्तिनापुर विधानसभा 45 में कुल 271 डाक वोट हैं। ड्यूटी से पहले सभी को डाक द्वारा वोट भेज दी गई। कर्मचारियों ने अपने-अपने प्रत्याशी के सामने मुहर लगाकर डाक द्वारा वोट भेज दी। सभी 271 मतदाताओं ने वोट डाली।
विज्ञापन

590 मतदान कक्षों का वितरण
मतदान करने के दौरान ईवीएम के आगे लगने वाले मतदान कक्ष शनिवार को मवाना तहसील में पहुंच गए। जिनमें हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र 45 के लिए 377, 44 सरधना के लिए 73 व 46 किठौर के लिए 140 मतदान कक्ष आए। रविवार को बीएलओ के माध्यम से सभी बूथों पर मतदान कक्षों को भेजने का कार्य शुरू कर दिया गया। हालांकि मतदान वाले दिन मतदान कक्ष को ईवीएम के सामने लेखपाल अपनी मौजूदगी में लगवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोटर लिस्ट का मिलान
11 अप्रैल को प्रथम चरण के चुनाव को लेकर हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची का आखिर बार मिलान किया गया। रविवार को सभी कर्मचारी छुट्टी के दिन पहुंचे और अपने-अपने बूथों की मतदाता सूची का मिलान किया। इसके बाद तहसील पहुंची मतदान के लिए सामग्री को पैक किया गया। यहां पैक मतदान सामग्री मेरठ स्थित विक्टोरिया पार्क पहुंचेगी। जहां से पीठासीन अधिकारी की देखरेख में सभी सामग्री बूथों पर पहुंचेगी।

प्रथम चरण के मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सभी कर्मचारियों ने छुट्टी के दिन भी कार्य कर कार्यपूर्ण कराया। मतदान कक्षों का वितरण शुरू कर दिया गया है, जबकि मतदान के दिन उपयोग होने वाली सामग्री पैक करने के बाद विक्टोरिया पार्क भेजी जाएगी।-अशोक कुमार गुप्ता, तहसीलदार मवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed