{"_id":"5c71ab2bbdec2205dc402c8e","slug":"181550953259-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदीपुरम में बेपटरी हो गई ट्रेफिक की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदीपुरम में बेपटरी हो गई ट्रेफिक की व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली देहरादून हाईवे पर चल रहा है निर्माण कार्य, दो साल में होगा पूरा
सर्विस रोड पर डायवर्ट हुआ हाईवे का ट्रैफिक
जाम की समस्या हुई और भीषण
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम। दिल्ली देहरादून हाईवे पर जाम से निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। उधर पल्हैड़ चौराहे पर भी एफओबी के निर्माण के लिए काम शुरू कर दिया गया है। ऐसे में मोदीपुरम की ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी हो गई है। निर्माण कार्य के चलते हाईवे का पूरा ट्रैफिक दोनों ओर की सर्विस रोड पर डायवर्ट कर दिया गया है। जिससे लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य करीब दो साल में पूरा होगा। यानि दो साल तक ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी रहेगी और लोग जाम से जूझते रहेंगे।
दरअसल नेशनल हाईवे अथॉरिटी(एनएचएआई) द्वारा दिल्ली देहरादून हाईवे पर 220 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य किया जा रहा है। करीब एक माह पहले मोदीपुरम हाईवे पर फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हुआ था, जिसके लिए मेरठ से दौराला की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को सर्विस रोड पर डायवर्ट कर दिया गया था। हालांकि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। अब शुक्रवार को मोदीपुरम के मुख्य पल्हैड़ा चौराहे पर भी एफओबी के निर्माण के लिए दौराला से मेरठ की ओर आने वाले ट्रैफिक को भी सर्विस रोड पर डायवर्ट कर दिया है। ऐसे में अब जाम की समस्या और विकराल हो गई है। शुक्रवार को हाईवे पर दिनभर जाम के कारण वाहन रेंगते रहे। एनएचएआई अफसरों का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने में करीब डेढ़ से दो साल का समय लगेगा, यानि तब तक लोगों को रोजाना इसी तरह जाम से जूझना होगा।
पिलर लगाकर रोका ट्रैफिक
सिवाया टोल प्लाजा से बचकर कई वाहन चालक सिवाया भराला मार्ग से निकलते हैं। हर रोज इस मार्ग से लगभग 500 गाड़ियां निकलती हैं, इन गाडियों को रोकने के लिए कंपनी ने सिवाया टोल प्लजा से लेकर भगवती कॉलेज के सामने तक सीमेंट के पिलर लगा दिए। ऐसे में ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी मनमानी कर रही है, इस तरह ट्रैफिक को नहीं रोका जा सकता है।
विज्ञापन
तेजी से चल रहा है काम
हाईवे पर काम तेजी से किया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है। दोनों ओर का ट्रैफिक सर्विस रोड से निकाला जा रहा है। रही बात पिलर लगाकर ट्रैफिक रोकने की तो लगातार बढ़ रहे हादसों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, लेकिन किसी भी तरह की मनमानी का आरोप गलत है। - श्रीधर नारायण, डायरेक्टर वेस्टर्न यूपी टोलवे कंपनी
हाईवे पर लैंड कम है
ओवर ब्रिज का तेजी से निर्माण के लिए चार मशीन लगाई गई है। हाईवे पर लैंड बहुत कम है, इसलिए सर्विस रोड से ही ट्रैफिक को निकाला जा रहा है। - एनके रावत, प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्णा कंस्ट्रक्शन
73 किलो मीटर हाईवे पर होंगे यह काम
- सुभारती के सामने ओवर ब्रिज, 810 मीटर सर्विस रोड, नाला निर्माण- लागत 6 करोड़ 16 लाख
- खड़ौली मस्जिद के पास 600 मी. रोड चौड़ीकरण का काम - लगात 3 करोड़ 26 लाख
- कंकरखेडा खिर्वा बाईपास पर फ्लाईओवर व सर्विस रोड- लगात 16 करोड़ रुपये
- जिटौली बाईपास पर सर्विस रोड- लागत 1 करोड़ रुपये
- पल्लवपुरम फेज वन के सामने फुट ओवर ब्रिज- लागत एक करोड़ 65 लाख रुपये
- पल्हैड़ा मोदीपुरम हाईवे पर 6 लेन का फ्लाईओवर- लगात 28 करोड़ रुपये
- सिवाया में फुट ओवर ब्रिज, सर्विस रोड- लागत पौने चार करोड़ रुपये
- खतौली बाईपास पर जक्शन इम्प्रूवमेंट- लागत 17 करोड़ रुपये
-खतौली बाईपास फ्लाईओवर वनवे- लागत 16 करोड़ रुपये
- खतौली बाईपास पब्लिक अंडरपास- लागत 18 करोड़
- भैंसी के पास जक्शन इंप्रूवमेंट 14 करोड़
- मुजफ्फरनगर नगर बाईपास पर रेलवे पुल के पास अप्रोच ओवर ब्रिज- लागत 12 करोड़
- पंचेड़ा मुजफ्फरनगर व्हीकल अंडर पास - लागत 26 करोड़