{"_id":"5c6b15afbdec22077e436f8d","slug":"181550521775-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा में सॉल्वर गैंग की सेंधमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा में सॉल्वर गैंग की सेंधमारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा में सॉल्वर गैंग की सेंधमारी
- प्रवेश पत्र परीक्षार्थी का, परीक्षा दे रहा मुन्नाभाई
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। यूपी बोर्ड की परीक्षा में सॉल्वर गैंग सेंधमारी कर रहे हैं। हालांकि यह गैंग पेपर आउट करने या फिर नकल कराने के अन्य तरीकों के अलावा इस बार मुन्नाभाई वाली तरकीब इस्तेमाल कर रहा हैं। अभी तक यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में मुन्नाभाई के मामले कम ही प्रकाश में आते थे।
पहले पर्ची या फिर परीक्षा केंद्र में बोलकर नकल कराई कराने की कोशिश की जाती थी। पिछली बार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने से नकल पर रोक लगी थी, इस बार वॉइस रिकॉर्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने से बोलकर नकल कराने पर भी अंकुुश लग गया है। ऐसे में सॉल्वर गैंग ने मुन्नाभाई स्टाइल में नकल करानी शुरू की है। प्रवेश पत्र में जानकारी तो परीक्षार्थी की ही रहती है, लेकिन परीक्षा मुन्नाभाई देता है। परीक्षा केदौरान अमूमन इस तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता था, लेकिन इस बार इस तरह के मामले आने के बाद सचल दल अलर्ट हो गए हैं। मेरठ में 14 परीक्षा केंद्र संवेदनशील की श्रेणी में हैं। इन पर खास निगरानी है। हालांकि अभी तक जिन चार स्थानों पर मुन्नाभाई पकड़े गए हैं, वह संवेदनशील परीक्षा केंद्र नहीं थे।
नकल रोकना बना रहेगा चुनौती
सचल दल के लिए नकल रोकना चुनौती बना रहेगा। दरअसल, अभी महत्वपूर्ण विषयों जैसे- इंटरमीडिएट में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान और हाईस्कूल में विज्ञान आदि की परीक्षा बाकी है। अभी तक जो चार मुन्नाभाई पकड़े गए हैं, उनसे भी यही जानकारी मिली है कि वह इससे पहले परीक्षा दे चुके हैं, यानि वह इससे पहले पकड़े नहीं गए थे।
विज्ञापन
सेंधमारी रोकने के लिए हर 15 मिनट में होगी छापेमारी
जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताय कि सचल दल प्रभारियों को हिदायत दी है कि वे संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर हर 15 मिनट में जाकर छानबीन करेंगे कि नकल तो नहीं हो रही है। सचल दल सदस्य सीसीटीवी कैमरे, विद्यालय के बाहर और कमरे में पूरी पड़ताल करेंगे। जो भी नकल करता या कराता मिलेगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह चुनाव के दौरान मजिस्ट्रेटी टीम लगातार अलर्ट रहती हैं, उसी तरह परीक्षा के दौरान सचल दल अलर्ट रहेंगे। मेरठ में 107 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 83787 परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं।