{"_id":"5b71f86342c7927c7579aaeb","slug":"181534195811-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महागठबंधन से मुकाबले पर केंद्रित रही बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महागठबंधन से मुकाबले पर केंद्रित रही बैठक
Updated Tue, 14 Aug 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक पर सपाई भी नजर बनाए हुए थे। उन्होंने एक रिपोर्ट तैयार कर सपा हाईकमान को भेजी है, जिसमें कहा गया है कि भाजपा कार्य समिति की दो दिन की बैठक महागठबंधन से किस तरह मुकाबला करना है, इसी पर केंद्रित रही।
भाजपा की तरह सपा भी 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। मेरठ को हाईकोर्ट बेंच का न मिलना, हवाई अड्डे और स्मार्ट सिटी का न बनना जैसे मुद्दे सपाई उठाएंगे। दरअसल, सपाई कार्यसमिति की बैठक की पल-पल की जानकारी ले रहे थे। इसके अलावा उनकी समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों की खबरों पर भी नजर रही। सपा हाईकमान की भी इस पर नजर थी। सपाइयों ने भाजपा की कार्यसमिति बैठक का अवलोकन कर इसकी रिपोर्ट बनाई है।
सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि सपा हाईकमान को जो रिपोर्ट भेजी गई है, उसमें बताया गया है कि भाजपा की रणनीति महागठबंधन से मुकाबला करने की है। इसके अलावा उनकी कोई कार्ययोजना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए ध्रुवीकरण और सांप्रदायिकता का जहर घोलने की फिराक में है। लेकिन भाजपा को यूपी में 10 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी, क्योंकि भाजपा ने यूूपी के लिए कुछ नहीं किया है। लोगों का भाजपा से विश्वास खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
खास बातें:
- सपाइयों ने दो दिन बनाए रखी कार्यसमिति की बैठक पर नजर, हाईकमान को भेजी रिपोर्ट
- 2019 के लिए सपाई भी कर रहे रणनीति तैयार