फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार

गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार
सामूहिक दुराचार का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कैराना। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि गांव बरनावी में 25 मार्च को दो आरोपियों ने युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। मामले में बुधवार सुबह फरार चल रहे आरोपी अब्बास उर्फ बासा निवासी बरनावी को शामली बस स्टैंड से गिरफ्तार करके चालान कर दिया। मामले में अभी भी एक आरोपी फरार चल रहा है।

महिला और बच्चों के साथ मारपीट
कैराना। बागपत निवासी महिला शमीमा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक सप्ताह पूर्व वह अपने मायके में गई थी। आरोप है कि बुधवार की शाम जब वह अपनी ससुराल में पहुंची, तो पति सहित अन्य ससुरालियों ने लाठी-डंड़ों से मारपीट प्रारंभ कर दी। उसके दो वर्षीय पुत्र सुहेव व पांच वर्षीय सय्याद के साथ भी मारपीट की गई। इसमें वह तीनों घायल हो गए। शोर सुनकर मौके पर पड़ोस के लोगों को आते देख आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से बाहर निकाल दिया। बाद में पुलिस ने घायलों को मेडिकल कराया। वहीं. गांव कंडेला निवासी सौरभ ने कोतवाली पर तहरीर दी कि बुधवार की दोपहर वह अपने खेत पर जा रहा था। आरोप है कि तभी रास्ते में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंड़ों से मारपीट की गई। इसमें वह घायल हो गया। बाद में आरोपी भविष्य में जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed