फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सात साल से गंगापुल पर हरियाली की काली छाया

सात साल से गंगापुल पर हरियाली की काली छाया

Tue, 20 Feb 2018 02:20 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
सात साल से गंगापुल पर हरियाली की काली छाया
एक साल में पूरा हो जाएगा पुल निर्माण
विज्ञापन


मेरठ।
हस्तिनापुर भिकुंड मेें गंगा पर पुल का निर्माण एक साल में पूरा हो जाएगा। पुल निर्माण में अड़ंगा बने पेड़ों को हटाने के लिए प्रदेश सरकार ने एक करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। यह धनराशि वन विभाग को भेजी जाएगी। जिसके बाद वन विभाग पीडब्लूडी को एनओसी जारी करेगा। साथ ही वन विभाग अपने पेड़ कटवाने का काम शुरू करेगा। पीडब्लूडी, सेतु निगम अपना कार्य शुरू करेंगे। पुल बनने के बाद मेरठ से चांदपुर की दूरी घट जाएगी।

139.47 करोड़ होन है खर्च
गंगा पुल और पुल के दोनों ओर सड़कों के निर्माण पर 139.47 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जहां पीडब्लूडी मार्ग का निर्माण करेगा और सेतु निगम पुल निर्माण का कार्य पूरा करेगा। जिस प्रकार से सरकार पुल निर्माण को लेकर गंभीर है, उससे साफ जाहिर होता है कि 2019 से पहले ही मेरठ और बिजनौर जनपद के चांदपुर सहित बड़े इलाके की जनता को गंगापुल की सौगात मिल जाएगी।
विज्ञापन


आधी रह जाएगी मेरठ से चांदपुर की दूरी
हस्तिनापुर भिकुंड में गंगा का पुल बनने के बाद मेरठ और चांदपुर की दूरी आधी रह जाएगी। फिलहाल मेरठ की जनता को चांदपुर जाने के लिए वाया बिजनौर या वाया ब्रजघाट, गजरोला होते हुए जाना पड़ता है। यानी कुल मिलाकर लगभग 100 किलोमीटर दूरी बैठती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा सरकार में शुरू हुआ था पुल निर्माण
करीब आठ साल पहले बसपा सरकार में हस्तिनापुर के भिकुंड में गंगा पुल बनाने का मसौदा तैयार किया गया था। एक साल केभीतर पुल निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था। 2012 में बसपा की सरकार चली गई थी। पूर्व की सपा सरकार ने पुल निर्माण को गंभीरता से नहीं लिया। अब उप्र की योगी सरकार ने मेरठ और चांदपुर की दूरी को कम करने के लिए गंगापुल निर्माण को गंभीरता से लिया है।


ये है गंगापुल और सड़क का लेखाजोखा
दो लेन पुल की लंबाई 690 मीटर
पुल से मेरठ की तरफ सड़क की लंबाई 4.75 किमी
पुल से चांदपुर की तरफ सड़क की लंबाई 5.50 किमी

शासन से एक करोड़ रुपये मिल चुके हैं, जो वन विभाग को भेजे जाएंगे। शीघ्र ही विभाग अपने स्तर से वन विभाग से एनओसी ले लेगा। उसके बाद शीघ्र ही पुल पर निर्माण शुरू हो जाएगा। प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्लूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed