{"_id":"5a109d824f1c1bc9678bc952","slug":"181511038338-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग करने वालों से पुलिस ने की साठगांठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग करने वालों से पुलिस ने की साठगांठ
Updated Sun, 19 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फायरिंग करने वालों से पुलिस ने की साठगांठ
मेरठ। टीपी नगर क्षेत्र के पूठा गांव में शुक्रवार रात निकाय चुनाव में वोट देने को लेकर बहस के बाद हुई फायरिंग के मामले को थाना पुलिस दबा गई।
मौके से पुलिस ने दो खोखे बरामद किए थे। लेकिन 24 घंटे बाद भी मामला दर्ज नहीं किया। पीड़ित मोहित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने पूरे मामले में उच्चाधिकारियों को भी गुमराह कर दिया है। पुलिस पर आरोपी पक्ष से साठगांठ करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसओ ब्रजेश शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों ने फायरिंग का आरोप लगाया है। मामला संदिग्ध है इसलिए मुकदमा दर्ज नहीं किया। वहीं, एसपी सिटी मान सिंह चौहान के अनुसार मामले की खुद जांच कराने की बात कही है। उन्होंने बताया कि जिस युवक पर फायरिंग करने का आरोप है कि वह तेल माफिया बताया गया है। आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।