{"_id":"59b9973d4f1c1b9c688b46a9","slug":"181505335101-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव मीतली में कब्जाधारियों ने सीवीओ को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव मीतली में कब्जाधारियों ने सीवीओ को घेरा
Updated Thu, 14 Sep 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मीतली में कब्जाधारियों ने सीवीओ को घेरा
बागपत। मीतली में पशु चिकित्सा विभाग की जमीन का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) को टीम के साथ जमीन पर काबिज लोगों ने घेर लिया। हंगामा होने पर सीवीओ टीम के साथ गांव से लौट आए।
ग्रामीणों की शिकायत पर एंटी भूमाफिया सैल ने मीतली गांव में पशु चिकित्सा विभाग की करीब 780 मीटर जमीन की पैमाइश की । इसकी रिपोर्ट मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को उपलब्ध करा दी । इस पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा किया है। बुधवार को सीवीओ डॉ. राजपाल सिंह अपनी टीम के साथ पशु चिकित्सालय की जमीन का निरीक्षण करने गांव में पहुंचे। जमीन के बारे में पूछताछ करनी शुरू की तो कब्जाधारी लोगों ने उन्हें लाठी-डंडों से घेर लिया। इस दौरान उनके साथ नोकझोंक करनी शुरू कर दी। मारपीट करने पर उतारू हो गए। भारी हंगामे के बीच सीवीओ जिला मुख्यालय पहुंचे। घटना के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया । जिन लोगों ने अभद्रता की है, उनके खिलाफ आदेश आने पर कार्रवाई कराएंगे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजपाल सिंह ने कहा मीतली गांव में विभाग की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है। उनके साथ अभद्रता की है। भूमि को पुलिस प्रशासन के सहयोग से जमीन को अपने कब्जे में लिया जाएगा। उनके खिलाफ भी कार्रवाई कराई जाएगी।