{"_id":"5caa5af9bdec2214114a4142","slug":"171554668281-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मचारिणी के रूप की पूजा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्मचारिणी के रूप की पूजा की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तिनापुर। महाभारतकालीन ऐतिहासिक नगरी स्थित प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर पांडव टीला प्रांगण में क्षेत्रीय नवरात्रों के पावन पर्व पर दूसरे नवरात्र महोत्सव पर दूसरे ब्रह्मचारिणी के रूप में पूजा संपन्न कराई। हम उपवास इसलिए रखते हैं कि हम मां के चरणों में अपने आपको मां के प्रति समर्पित करते हुए बुराइयों का त्याग कर अच्छे कार्यों को धारण करें। धारणा शक्ति का नाम ब्रह्मचारिणी है। ब्रह्मचारिणी का अर्थ है सच्चिदानंदमय ब्रह्मस्वरूप की प्राप्ति कराना है। जिनका स्वभाव ब्रह्म चारीयतुशील यस्यासा ब्रह्मचारिणी है। यहां पर 14 अप्रैल रविवार को विशाल भंडारा होगा। दूसरे दिन की पूजा में ट्रस्ट अध्यक्ष सुदेश कुमार, पप्पू गुर्जर, आचार्य मुकेश, कुंवरपाल, इला, दीपक शर्मा ने भाग लिया। यहां कमलदत्त शर्मा, अरुण कुमार, रामपाल, प्रदीप रस्तोगी, कृष्ण सैनी आदि मौजूद रहे।
समागम जोड़ मेला संपन्न
हस्तिनापुर। श्री गुरु नानक थल्ली साहिब किशनपुर में आयोजित महान गुरुमत समागम जोड़ मेला हजारों श्रद्धालुओं द्वारा गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर, महान गुरुमत समागम और अरदास के साथ रविवार को संपन्न हो गया।
थल्ली साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जोगेंद्र सिंह ने सभी श्रद्धालुओं को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। इस महान चार दिवसीय गुरुमत समागम में और अमृत रैन सबाई दरबार में देश-विदेश के पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थों ने सिखों के इतिहास का गुणगान कर संगतों को निहाल किया। इस अवसर पर मल कुश्ती दंगल में विजयी हुए पहलवानों को स्मृति चिह्न भेंटकर कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। दिल्ली प्रबंध कमेटी के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जोगेंद्र सिह ने कहा कि इस मेले का इतिहास बहुत पुराना है। इसकी महत्ता को देखते हुए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी साध संगत यहां आकर गुरुद्वारा में मत्था टेककर एवं लंगर छककर धर्मलाभ अर्जित करते आ रहे हैं। यहां इंद्र सिंह, प्रेम सिंह, दर्शन सिंह चाकर, सुरजीत सिंह, जीत सिंह, निरंजन सिंह, बलजीत सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
घायल की उपचार के दौरान मौत
हस्तिनापुर। दुर्घटना में शनिवार रात मारे गए राजू और उसके दो साथियों के घायल होने के मामले में राजू के भाई ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव इकवारा निवासी राजू पुत्र कालू को शनिवार देर शाम गांव के समीप रजवाहे की पटरी पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। इस दौरान बाइक सवार उसके दो साथी अशोक व रामपाल भी घायल गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया था। जिसमें चिकित्सकों ने राजू को मृत घोषित कर दिया था। इस संबंध में मृतक के भाई आनंद कुमार ने गांव के ही देवेंद्र पुत्र राजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।