{"_id":"5c672a53bdec2273a03260d8","slug":"171550264915-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित कक्ष निरीक्षकों का वेतन काटने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित कक्ष निरीक्षकों का वेतन काटने के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा
बीएसए सहित कालेज प्रबंधकों को पत्र लिखकर दिए कार्रवाई के निर्देश
अनुपस्थित कक्ष निरीक्षकों को लेकर जताई फर्जी शिक्षक नियुक्ति की आशंका
मेरठ। यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों का टोटा लगातार चल रहा है। कक्ष निरीक्षकों की कमी के कारण परीक्षा संपन्न कराने में भी परेशानी आ रही है। इसी को लेकर शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने कड़ा रुख अपनाते हुए बीएसए सहित संबंधित कालेजों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को कार्रवाई के लिए पत्र जारी किया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश कुमार चौधरी ने जनता इंटर कालेज अलीपुर के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को पत्र लिखते हुए शिक्षिका शालिनी को ड्यूटी न देने पर अनुपस्थिति की अवधि में वेतन काटने का निर्देश दिया है। केके इंटर कॉलेज सरस्वती विहार रोहटा रोड के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को कड़ा पत्र जारी कर चार शिक्षकों और शिक्षिकाओं के अनुपस्थित रहने पर फर्जी शिक्षक नियुक्ति डाटा उपलब्ध कराने का संशय जताया है। ऐसा ही पत्र डॉ. आंबेडकर हाईस्कूल रिठानी के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को जारी किया है। यहां से भेजी गई सूची के आधार पर आठ शिक्षक ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे हैं। वहीं, बीएसए को जारी पत्र में चार परीक्षा केंद्रों से अनुपस्थित 15 शिक्षक शिक्षिकाओं की सूची भेजते हुए उनको ड्यूटी पर भेजने का निर्देश जारी किया है।
वीडियो रिकार्डिंग मांगी
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में हुई हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा की वीडियो रिकार्डिंग उपलब्ध कराने के लिए आठ केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र लिखा है। इन कालेजों में वंदना इंटर कालेज नारंगपुर, श्री 108 वाईएसएसबी इंटर कालेज रामपुर घोरिया, एमडी इंटर कालेज पिलोना, राजेश पायलट इंटर कालेज रानी नंगला, एनएस इंटर कालेज ललियाना, एसके इंटर कालेज खरखौदा, बीएमएम इंटर कालेज मऊखास, स्टार अल फलाह इंटर कालेज किठौर शामिल हैं।