फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दहशतगर्दी के खिलाफ सरकार कठोर कदम उठाये: शहरकाजी

दहशतगर्दी के खिलाफ सरकार कठोर कदम उठाये: शहरकाजी

Sat, 16 Feb 2019 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
दहशतगर्दी के खिलाफ सरकार कठोर कदम उठाये: शहरकाजी
दहशतगर्दों को जवाब दे सरकार : शहर काजी
विज्ञापन

फोटो
मेरठ। शाही जामा मस्जिद सहित शहर की कई मस्जिदों में पुलवामा में शहीद हुए जवानों और उनके परिवार के लिए दुआएं मांगी गईं। शाही जामा मस्जिद में शहरकाजी जैनुस साजिदीन ने कहा कि आतंकी संगठन इस्लाम की आड़ लेकर बेकसूरों की हत्याएं कर रहे हैं। सरकार को इसका सख्त जवाब देना चाहिए। शहरकाजी ने अलीगढ़ मुस्लिम विवि में बिगड़े माहौल को गलत बताया। कहा कि उप्र सरकार को एएमयू को लेकर अपनी नीति बदलनी होगी।

वहीं बच्चा पार्क पर सैफी संघर्ष समिति ने कैंडल मार्च निकाला। अध्यक्ष हसीन सैफी मौजूद रहे। ऑल इंडिया जमात-ए-सलमानी के पश्चिमी उप्र उपाध्यक्ष मौ. यूसुफ सलमानी ने श्रद्धांजलि दी। इदरीसी समाज वेलफेयर सोसायटी के कार्यालय ऊंचा सद्दीक नगर में शोकसभा हुई। उप्र माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर शोक सभा की। मेरठ व्यापार मंडल के जीतू नागपाल और शैंकी वर्मा ने शोकसभा की। हिंदू जागरण मंच ने आतंकवाद का पुतला फूंका। नायब शहर काजी जैनुर राशिदीन ने हमले की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed