{"_id":"5b8ef128867a5548201cedaf","slug":"171536094504-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो- खो प्रतियोगिता में बालेराम की टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो- खो प्रतियोगिता में बालेराम की टीम विजयी
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजेता टीम को किया सम्मानित
मेरठ। बुलंदशहर के शिकारपुर स्थित सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 28 से 31 अगस्त तक खो-खो प्रतियोगिता हुई थी। इसमें पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी शिशु मंदिर इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की 28 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में शास्त्रीनगर के बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालक-बालिका वर्ग, अंडर-17 में बालक वर्ग, अंडर-19 बालक वर्ग की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका अंडर-17 वर्ग की टीम द्वितीय स्थान पर रही। प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि स्कूल की टीम अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता में 13 से 16 सितंबर तक खुर्जा व 22 से 25 अक्टूबर तक राजस्थान में प्रतिभाग करेंगी। सभी विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कोच संजय सैनी, नीरज सोम व श्वेता चौहान आदि मौजूद रहे।