{"_id":"5ad65fe74f1c1b57098b52d3","slug":"171523998695-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीए पार्क में खोलेगा जिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीए पार्क में खोलेगा जिम
Updated Wed, 18 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शहर के छह पार्कों में ओपन जिम बनाए जा रहे हैं। रक्षापुरम सेक्टर-चार स्थित जोनल पार्क का मिनी जिम तैयार हो गया है। इसके अलावा पांच अन्य पार्कों में भी उपकरण लगाए हैं। जल्द ही इनका लोकार्पण होगा।
कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार के निर्देश पर एमडीए वीसी साहब सिंह ने बड़े पार्कों में मिनी ओपन जिम का प्लान तैयार किया था। ओपन जिम नोएडा व दिल्ली समेत कई शहरों में बनाए गए हैं। रक्षापुरम के दो पार्कों में मिनी जिम खोले गए हैं। एक जिम एडब्यूएचओ के सामने पार्क में व दूसरा जिम वीसी आवास के सामने जोनल पार्क में तैयार किया गया है। बाकी शहीद स्मारक, गंगानगर के सीपी पाकेट जोनल पार्क, सैनिक विहार सी पाकेट स्थित पार्क, डिफेंस एन्क्लेव के जोनल पार्क हैं। प्रत्येक पार्क में दस उपकरण लगाए गए हैं। ये जिम निशुल्क होंगे। यहां महिलाओं के लिए अलग से समय निर्धारित होगा। चार साल तक कंपनी ही मेंटीनेंस करेगी। दूसरे चरण में 12 जिम खोले जाने की तैयारी है। इसके लिए एमडीए वीसी साहब सिंह ने मंजूरी दे दी है।