{"_id":"5ad3bcd64f1c1b350b8b4c2a","slug":"171523825878-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिन्दू महासभा का स्\nथापना दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिन्दू महासभा का स् थापना दिवस मनाया
Updated Mon, 16 Apr 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू महासभा का स्थापना दिवस मनाया
मेरठ। शारदा रोड स्थित अखिल भारत हिंदू महासभा के कैंप कार्यालय पर रविवार को हिंदू महासभा का 104 वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के कार्यालय परिसर को भगवा रंग के झंडों-बैनरों एवं गुब्बारों से सजाया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कार्यालय में स्थापित सभी स्वर्गीय हिंदू महासभा के महान नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण कर तिलक लगाकर हवन पूजा पाठ का आयोजन पूरा किया गया। कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा ने बताया कि हिंदू महासभा का अपना एक गौरवमयी अतीत है। 10 अप्रैल 1875 को आर्यसमाज की स्थापना महर्षि दयानंद सरस्वती महाराज द्वारा मुंबई में की गई थी। इसके बाद पंजाब हिंदू महासभा का जन्म 1882 में हुआ था। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने किया। इस दौरान प्रवीण कुमार सैन, अरविंद शर्मा, हर्ष गुप्ता, ओमकार लोधी आदि रहे।