फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अब मेरठ हेरिटेज दर्शन कराएगी एमसीटीएसएल

अब मेरठ हेरिटेज दर्शन कराएगी एमसीटीएसएल

Thu, 18 Jan 2018 02:40 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
अब मेरठ हेरिटेज दर्शन कराएगी एमसीटीएसएल
मेरठ। मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एमसीटीएसएल) अपनी एसी बसों के जरिए मेरठ हेरिटेज दर्शन के तहत फरवरी माह से हर रविवार को जिले के विशेष व प्रमुख पर्यटक स्थलों की सैर कराएगी।
विज्ञापन

बुधवार को कंपनी के अधिकारियों ने बांबे बाजार स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन में योजना की जानकारी दी। मुख्य अतिथि व कंपनी के अध्यक्ष मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने बस की बुकिंग की जिम्मेदारी अगले तीन महीने तक मिशिका सोसायटी को दी। कुमार ने बताया कि लोगों को जिले की महान धरोहर और विरासत देखने के लिए सीधे साधन मुहैया नहीं होने से जाने में परेशानी होती है। इसके लिए एमसीटीएसल की मेरठ हेरिटेज दर्शन बस सेवा बेहद कारगर साबित होगी। इस दौरान आरएम रोडवेज एसके बनर्जी, अजय गुप्ता, संदीप नागर, विवेक खरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रविवार को होगा ट्रायल रन
कंपनी के एमडी संदीप लाहा ने बताया कि आगामी रविवार को बस का ट्रायल रन किया जाएगा। ट्रायल रन में जिला प्रशासन के अधिकारी रहेंगे। इसके बाद फरवरी से हर रविवार को यह बस सेवा निरंतर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थलों की कर सकेंगे सैर
मेरठ हेरिटेज दर्शन बस सेवा सोहराब गेट डिपो से सुबह आठ बजे शुरू होगी। जो सबसे पहले गगोल सरोवर जाएगी। यहां से सरधना चर्च और इसके बाद हस्तिनापुर, जंबू द्वीप पर लंच करने के बाद किला परीक्षितगढ़, विक्टोरिया पार्क, शाही ईदगाह, शहीद स्मारक, विल्वेश्वर मंदिर, कांच का गुरुद्वारा और औघड़नाथ मंदिर के दर्शन कराते हुए शाम साढ़े पांच बजे वापस सोहराब गेट डिपो पहुंचेगी। विदाउट लंच टिकट 450 रुपये और विद लंच टिकट 525 रुपये रखा गया है। सेवा के प्रचार और प्रसार की जिम्मेदारी मिशिका सोसायटी को दी गई है।
खास बातें:
- रविवार को मेरठ हेरिटेज एसी बस का किया जाएगा ट्रायल रन
- फरवरी से हर रविवार को चलेगी बस, 525 रुपये होगा टिकट, जिले के सभी पर्यटक स्थलों की होगी सैर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed