{"_id":"5a1b2d374f1c1b0d698be573","slug":"171511730487-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी प्रपोजल का प्रजेंटेशन लखनऊ में आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी प्रपोजल का प्रजेंटेशन लखनऊ में आज
Updated Mon, 27 Nov 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। उप्र सरकार के सामने स्मार्ट सिटी प्रपोजल की अंतिम अग्नि परीक्षा सोमवार को होगी। प्रमुख सचिव के सामने प्रपोजल की प्रजेंटेशन होगी। नगर निगम के अधिकारी प्रपोजल को लेकर रविवार को लखनऊ रवाना हो गए। यूपी सरकार के माध्यम से प्रपोजल केंद्र सरकार के पास पहुंचेगा। जिसके आधार पर केंद्र सरकार दिसंबर में स्मार्ट शहरों के नाम की सूची जारी करेगी।
स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल होने के लिए मेरठ को बार-बार अग्नि परीक्षा देनी पड़ रही है। हालांकि मेरठ पहली ही बार में परीक्षा पास कर चुका है, लेकिन पूर्व की राज्य सरकार ने मेरठ के साथ रायबरेली को लाकर खड़ा कर दिया था। जिसका खामियाजा मेरठ को अभी तक भरना पड़ रहा है। लेकिन इस बार नगर निगम प्रशासन और कंसल्टेंट द्वारा तैयार किए गए प्रपोजल में कड़ी मशक्कत की गई है, उम्मीद है कि परिणाम सकारात्मक होंगे। अंतिम बार लखनऊ में उप्र सरकार के प्रमुख सचिव के सामने प्रजेंटेशन होना है। उसके बाद उप्र सरकार की मुहर लगने के बाद यह प्रपोजल केंद्र के पास जाएगा। प्रजेंटेशन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान, कंसल्टेंट बीके पटेल और अधिशासी अभियंता मईनुद्दीन रविवार शाम लखनऊ रवाना हो गए।