{"_id":"5c6333ddbdec2237d601442d","slug":"161550005213-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की सुरक्षा और सुविधा का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की सुरक्षा और सुविधा का रखें ध्यान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। बचत भवन में व्यापार बंधु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम सिटी मुकेश चंद्र ने कहा कि व्यापारियों व आमजन को सुरक्षा प्रदान करना प्रशासन का दायित्व है।
एडीएम ने बैठक में आए प्रकरणों में जीआईसी बेगमपुल मार्ग तिराहे से आरजी कॉलिज रोड शिव चौक तक असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने, छेड़छाड़ रोकने, जीआईसी गेट के पास पुलिस बूथ बनाकर पिकेट की व्यवस्था करने के संबंध में सीओ को इसका निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। एडीएम ने बताया कि मंगल पांडे नगर स्थित वाणिज्य कर भवन में नई लिफ्ट लगाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि वे तेजगढ़ी के निकट बीएसएनएल कार्यालय के पास तिकोने पार्क के आसपास गोबर डालने वालों पर कार्रवाई करें। उन्होंने खैरनगर में सड़क निर्माण के कार्य को भ्रमण कर शीघ्र पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया। बैठक में संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री अरुण वशिष्ठ, अकरम गाजी, विष्णुदत्त पाराशर सहित सभी विभागों के अधिकारियों मौजूद रहे।