फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ईद पर ईदगाह पहुंचीं नगमा, प्रशंसकों में धक्कामुक्की

ईद पर ईदगाह पहुंचीं नगमा, प्रशंसकों में धक्कामुक्की

Sun, 17 Jun 2018 02:27 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
ईद पर ईदगाह पहुंचीं नगमा, प्रशंसकों में धक्कामुक्की
मेरठ। शाही ईदगाह पर ईद की बधाई देने पहुंचीं कांग्रेसी नेत्री नगमा के साथ सेल्फी लेने के लिए युवाओं में होड़ मच गई। प्रशंसकों में धक्का मुक्की हो गई। खास बात यह रही कि नगमा के सामने अन्य कांग्रेसी नेता स्वयं को जनता से अलग-थलग महसूस कर रहे थे। जिसके चलते उन्होंने उन्हें कैंप से कांग्रेसी नेता नसीम अहमद के घर शीर खाने भेज दिया। उसके बाद कांग्रेस नेताओं ने शहर के लोगों से मिलकर ईद की बधाई देनी शुरू की।
विज्ञापन

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव नगमा शाही ईदगाह पर नमाज शुरू होने से पहले ही सुबह करीब 7:30 बजे पहुंच गई थीं। इनके साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता शबी खान भी रहीं। नमाजियों की भीड़ के बीच से गुजरकर नगमा कांग्रेसियों द्वारा लगाए गए कैंप में पहुंची। थोड़ी देर तक वह कैंप में बैठी रही। जैसे ही नमाज शुरू हुई तो वह कैंप के पीछे धर्मकांटा पर जा बैठीं। नमाज खत्म होते ही नगमा फिर से कैंप में प्रवेश कर गईं। कांग्रेसी नेता हाजी डॉ. यूसुफ कुरैशी, महानगर अध्यक्ष किशन कुमार किशनी, हरिकिशन आंबेडकर, स. मंजीत सिंह कोछड़, सलीम खान, सलजीमुद्दीन, राकेश मिश्रा, दिनेश मोहन शर्मा, विनोद सोनकर, रोहित गुर्जर, मोनिंदर सूद, योगेश राणा, शहजाद, सादिक भारती आदि ने नगमा और शबी खान को सुरक्षा घेरे में ले लिया।
विज्ञापन

कारण था कि ईदगाह के बाहर दिल्ली रोड पर सभी राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने कैंप लगाए हुए थे। लेकिन नगमा को एक नजर देखने और उनके साथ सेल्फी के लिए अधिकतर युवाओं की भीड़ कांग्रेस के कैंप की तरफ बढ़ गयी। नगमा से ईद मिलने वालों की भीड़ इतनी अधिक रही कि पड़ोस कैंपों में खड़े मुस्लिम नेता काफी देर तक ईद मिलने आने वालों का इंतजार ही करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
सेल्फी लेने के लिए युवाओं में लगी होड़, अन्य नेता फीके पड़े
नेताओं ने नगमा को बहाने से कांग्रेसी नेता के घर शीर खाने भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed