फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गगोल तीर्थ पर हजारों श्रधलुओं ने अलाई डुबकी

गगोल तीर्थ पर हजारों श्रधलुओं ने अलाई डुबकी

Fri, 25 May 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
गगोल तीर्थ पर हजारों श्रधलुओं ने अलाई डुबकी

विज्ञापन
श्रद्घालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
मेरठ। गंगा दशहरा पर्व पर परतापुर के गगोल स्थित ऐतिहासिक मानसरोवर में हजारों श्रद्घालुओं ने डुबकी लगाई। जिसमें मेरठ व अन्य जगहों से आए श्रद्घालुओं ने स्नान कर पुण्य कमाया। इस दौरान तीर्थ पर मेले का आयोजन किया गया।
महर्षि विश्वामित्र की तपोस्थली व यज्ञ स्थली पर तड़के चार बजे से ही दूरदराज से श्रद्घालु आने शुरू हो गए। हर बार की तरह इस बार भी तीर्थ स्थल पर हजारों श्रद्घालु आए और ऐतिहासिक सरोवर में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। साथ ही मंदिर व देवताओं पर प्रसाद चढ़ाया। इस दौरान तीर्थ स्थल पर मेले का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने खूब आनंद उठाया। तीर्थ के महंत स्वामी शिव दास जी महाराज ने बताया कि गगोल तीर्थ की बहुत मान्यता है। महर्षि विश्वामित्र ने तीर्थ पर तपस्या की। बताया कि मानसरोवर में स्नान करने से पुण्य मिलता है साथ ही चर्म रोग व कई अन्य बीमारियां दूर होती है। देर शाम तक तीर्थ स्थल पर श्रद्घालु स्नान करने कि लिए आते रहे। मेले स्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन



गंगा दशहरा पर छबील लगाई
मेरठ। गंगा दशहरा पर पीएनबी की डीएवी शास्त्रीनगर शाखा ने बृहस्पतिवार को छबील लगाई। कार्यक्रम का उद्घाटन बैंक के मंडल प्रमुख अनिल कुमार सचदेवा एवं शाखा प्रमुख राजकुमार ने संयुक्त रूप से किया। शाखा के वरिष्ठ अधिकारी स्वप्निल श्रीवास्तव, अजय गुप्ता, संजीव श्रीवास्तव ने राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया। इस दौरान बैंक के मंडल प्रमुख ने शाखा के कार्य को सराहा तथा ग्राहकों को बैंक की अनेक अग्रिम योजनाओं तथा सरकार की प्रमुख योजनाओं से रूबरू कराया। इस दौरान रजनी, स्वप्निल सिंह, सुमित, हिमानी, मानसी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
गंगा दशहरा पर गगोल तीर्थ पर पहुंचे हजारों श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed