फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हरियाणा से सस्ती शराब में मिलावट कर बना रहे थे महंगे ब्रांड की शराब

हरियाणा से सस्ती शराब में मिलावट कर बना रहे थे महंगे ब्रांड की शराब

Thu, 15 Mar 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा से सस्ती शराब में मिलावट कर बना रहे थे महंगे ब्रांड की शराब

विज्ञापन
बागपत। गाजियाबाद में जहरीली शराब से चार लोगों की मौत के बाद पुलिस और आबकारी विभाग की नींद टूटी है। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर मोहल्ला ठाकुरद्वारा के एक आलीशान मकान में मिलावटी बनाने के धंधे का खुलासा किया है। हरियाणा से सस्ती शराब लाकर उसमें मिलावट कर महंगे अंग्रेजी ब्रांड की शराब बनाकर बेची जा रही थी। यहां से मिलावटी शराब के अलावा, अंग्रेजी शराब की खाली बोतलें और लेबल भी बरामद किए गए है। मिलावटी शराब को एक कन्फेक्शनरी की दुकान में शीतल पेय की बोतलों में भरकर शराब बेचने की बात भी सामने आई है।
गिरफ्तार आरोपियों में नरेंद्र कश्यप और उसका बेटा आशीष कश्यप है। इनकी राष्ट्रवंदना चौक पर कन्फेक्शनरी की दुकान भी है, जिस पर भी कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में भरकर यह शराब बेच रहे थे। आबकारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ठाकुरद्वारा मोहल्ले में नरेंद्र कश्यप के मकान में बड़े स्तर पर मिलावटी शराब के कारोबार की सूचना मिली थी। पुलिस टीम के साथ मकान पर छापा मारा तो शराब से भरी हुई 40-40 लीटर की दो केन, एक मयूर जग, 11 बोतल पेप्सी, 25 बोतल अंग्रेजी शराब, 36 अद्धे और 78 पव्वे अंग्रेजी शराब, 36 पव्वे देशी शराब सहित अंग्रेजी शराब की खाली बोतलें, ढक्कन और लेबल बरामद किए। इस मकान में शराब की बॉटलिंग और लेबलिंग का कार्य लंबे समय से चल रहा था। पुलिस ने नरेंद्र कश्यप व उसके बेटे आशीष को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


किराए पर ले रखा था मकान
नरेंद्र कश्यप ने ठाकुरद्वारा में दिल्ली निवासी सूरज का मकान छह हजार रुपये में किराए पर ले रखा था, जिसमें मिलावटी शराब का कारोबार किया जा रहा था। इस कारोबार में उसका बेटा आशीष व पत्नी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब छिपाते मिले पति-पत्नी
बागपत। आबकारी टीम ने जिस वक्त मकान पर छापा मारा तो गेट का बाहर से ताला बंद था। आबकारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने एसपी जयप्रकाश को सूचना दी। एसपी के आदेश पर मकान का ताला तोड़ा गया तो अंदर नरेंद्र कश्यप व उसकी पत्नी शराब को छुपाने का प्रयास कर रहे थे। जिस मकान में यह अवैध कारोबार चल रहा था, वह बड़ा आलीशान है। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि यहां कई वर्षों से शराब का अवैध कारोबार चल रहा है। आबकारी विभाग ने पहले भी इस मकान पर छापा मारा था, लेकिन गेट का ताला बंद होने से टीम वापस लौट गई थी।

क न्फेक्शनरी की दुकान से करते थे बिक्री
बागपत। नरेंद्र कश्यप की राष्ट्रीय वंदना चौक पर कंफेक्शनरी की दुकान है। घर पर मिलावटी शराब तैयार करने के बाद वह दुकान पर इसकी बिक्री करता था। शाम होते ही दुकान पर शराब लेने वाले लोगों की भीड़ लग जाती थी। यह सब पुलिस की नाक के नीचे चल रहा था और पुलिस इससे अंजान बनी थी।

शराब कंपनी के जीएम को दी धमकी
बागपत। कोतवाली में नरेंद्र कश्यप व उसके बेटे आशीष से पुलिस पूछताछ कर रही थी तभी शराब कंपनी के जीएम प्रवीण सक्सेना वहां पहुंच गए। आशीष ने पुलिस के सामने ही उन्हें देख लेने की धमकी दी। जीएम ने इस मामले से कंपनी के अधिकारियों को अवगत करा दिया है।

किचन से बेड रूम तक भरी थी शराब
बागपत। ठाकुरद्वारा स्थित मकान पर जब आबकारी व पुलिस टीम ने छापा मारा तो किचन से लेकर बेड रूम शराब से भरे हुए थे। नरेंद्र और उसकी पत्नी ने विरोध किया, लेकिन उनकी एक न चली। पुलिस ने किचन, बेड रूम, ड्राइंग रूम, अलमारी सभी जगह से शराब बरामद की।


कैसे करते थे मिलावट
बागपत। आरोपी हरियाणा से सस्ते ब्रांड की शराब खरीदकर उसे अपने आवास पर लाते थे। यहां पर महंगे ब्रांड का लेबल लगाकर उसकी सप्लाई करते थे। शराब को ड्रम में डालकर उसमें मिलावट भी करते थे। यही नहीं कंफेक्शनरी की दुकान पर शीतल पेय पदार्थों की बोतलों में इसकी ब्रिकी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed